हसेरन
किशोरी दिवस पर काव्या को मिला जेंडर चैंपियन का पुरस्कार
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंह
हसेरन क्षेत्र के छोटे से गांव खरगपुर की रहने वाली काव्या सिंह पैड गर्ल के नाम से मशहूर है काव्या सिंह समाज सेविका का काम कर रही हैं आए दिन किशोरियों को जागरूक कर रही है जनपद कन्नौज में किशोरी दिवस के अवसर पर काव्या सिंह को जेंडर चैंपियन पुरस्कार दिया गया यह दिवस किशोरियों के महत्व और उनके अधिकार एवं उनके सम्मान के उचित स्थान देने के लिए मनाया जाता है इसी विशेषता को बनाए रखने के लिए इस क्षेत्र में कार्य कर रही समाजसेवी काव्या सिंह को जनपद कन्नौज के माननीय सांसद सुब्रत पाठक जनपद जिला अधिकारी राकेश मिश्रा जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया काव्या सिंह द्वारा अभी तक 7 गांव में किशोरियों को हर महा निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण का कार्य किया जा रहा है काव्या सिंह द्वारा सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन भी गांव में लगाई गई है वह एक समाज में समाज सेविका के रूप में काम कर रहे हैं वहीं छात्राओं किशोरियों को अहम जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं काव्या सिंह के पिता मनोज सिंह ने बताया हमारी बेटी द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय अतुलनीय है उन्होंने बताया आज हमारी बेटी को कन्नौज जनपद में किशोरी दिवस के अवसर पर जेंडर चैंपियन पुरस्कार मिला जिससे हम सभी खुश हैं