अयोध्या :जान की बाज़ी लगाकर जान बचाने वाले पुलिस कर्मचारी को कायस्थ सेवा समाज ने किया सम्मानित

जान की बाज़ी लगाकर जान बचाने वाले पुलिस कर्मचारी को कायस्थ सेवा समाज ने किया सम्मानित

अयोध्या 28सितम्बर। आज कायस्थ सेवा समाज द्वारा जनपद में 17 सितम्बर,2021 को हुई भारी अतिवर्षा के दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के जमुनियाबाग मे दीवार गिरने से उसके नीचे दबी वृद्ध महिला एवं उसकी पोती की समय पर पहुंचकर दीवार के नीचे से निकालकर उनका जीवन बचाने तथा इसी प्रकार उसरू क्षेत्र में एक इमारत के बेसमेंट में अधिक पानी भर जाने के कारण फंसे हुए एक राजगीर को फायर सर्विस चालक हृदय नाथ विश्वकर्मा द्वारा दीवार के नीचे से निकालकर उनका जीवन बचाने में अपने जीवन की परवाह न करके अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए गंभीर परिस्थितियों में अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर असहाय लोगों के जीवन को बचाने का सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य के लिये कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव द्वारा उनको प्रशस्ति-पत्र देकर उनकी सराहना की। हृदय नाथ विश्वकर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा दूसरों की सहायता को तत्पर रहते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :धार्मिक पीठ शीर्ष गद्दी पर बैठ कर संत आत्महत्या कर सकता है तो फिर उनको किस बात का तनाव, इसकी व्याख्या होनी चाहिए- सद्गुरु रितेश्वर महाराज

Wed Sep 29 , 2021
.अयोध्या8737059991 धार्मिक पीठ शीर्ष गद्दी पर बैठ कर संत आत्महत्या कर सकता है तो फिर उनको किस बात का तनाव, इसकी व्याख्या होनी चाहिए- सद्गुरु रितेश्वर महाराज अयोध्या। वृंदावन से अयोध्या पहुंचे सद्गुरु रितेश्वर महाराज का महंत नरेंद्र गिरि के संदिग्ध मौत पर बयान। कहा सनातन धर्म सत्ता से पैसों […]

You May Like

advertisement