प्रतिमा को इस तरह बंद रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक- मुकेश साहनी

Oplus_131072

आजमगढ़ में निषादराज की प्रतिमा को लेकर भड़के मुकेश साहनी,एक महीने में स्थापना न होने पर आंदोलन की चेतावनी

आजमगढ़ में निषादराज गुहा की प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमा गई है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने जलकल विभाग परिसर में वर्षों से रखी प्रतिमा को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मुकेश साहनी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के सखा निषादराज गुहा की प्रतिमा 24-25 वर्षों से उपेक्षित पड़ी है, जो निषाद समाज का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर प्रतिमा की स्थापना नहीं हुई तो निषाद समाज बड़ा आंदोलन करेगा।

आजमगढ़ में निषादराज की प्रतिमा को लेकर भड़के गौरव निषाद, एक महीने में स्थापना न होने पर आंदोलन की चेतावनी


जलकल विभाग परिसर में रखी निषादराज की प्रतिमा को लेकर निषाद समाज के नेता मुकेश साहनी

ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के सखा एवं निषाद समाज के आराध्य निषादराज की प्रतिमा पिछले 24-25 वर्षों से विभागीय परिसर में बंद हालत में पड़ी है, जो पूरे निषाद समाज का अपमान है।

मुकेश साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर मंच से “जय निषादराज” का उद्घोष करते हैं, लेकिन आजमगढ़ में निषादराज की प्रतिमा वर्षों से उपेक्षित पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी तुलना जेल में बंद कैदी से करते हुए कहा कि जिस महापुरुष को निषाद समाज भगवान मानता है, उनकी प्रतिमा को इस तरह बंद रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से प्रतिमा बनवाई गई थी, उसे उचित स्थान पर स्थापित किया जाए। यदि प्रशासन के पास जगह या क्षमता नहीं है तो प्रतिमा निषाद समाज को सौंप दी जाए। उन्होंने कहा कि समाज अपने खर्च पर जमीन खरीदकर प्रतिमा की स्थापना कराने में सक्षम है।

मुकेश साहनी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय मंत्री से बातचीत करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर प्रतिमा की स्थापना नहीं की गई तो आजमगढ़ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का मामला नहीं बल्कि पूरे निषाद समाज के सम्मान का प्रश्न है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परम्परा सुविचारित होती है : डाॅ. ललित बिहारी गोस्वामीअखिल भारतीय कार्यगोष्ठी का दूसरा दिन

Sat May 23 , 2026
थानेसर कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 23 मई : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. ललित बिहारी गोस्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जानने- समझने के लिए हमें साधक बनना पड़ता है। अपने आप से संघर्ष करना पड़ता है। अपनी कुरीतियों और अपने अंदर बैठे शत्रुओं से […]

You May Like

Breaking News

advertisement