अतरौलिया आज़मगढ़: ब्लॉक परिसर में चाभी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ब्लॉक परिसर में चाभी वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ आजमगढ़ जिले के अहरौला विकासखंड परिसर में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में चाभी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों में चाभी का वितरण किया गया। इसके साथ ही 27 लाभार्थियों का आवास भी स्वीकृत किया गया। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने लोगों को अपने हाथ से प्रमाण पत्र सौंपा। खंड विकास अधिकारी अहरौला विनोद कुमार बिंद ने बताया कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही प्रकार से क्रियान्वयन करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में आज 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी वितरित की गई और कुल 27 लोगों के आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के वे लोग जो आवास योजना के पात्र हैं और आज तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला वह लोग मेरे सामने अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच कराकर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी

Thu Nov 17 , 2022
सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मिड डे मील वर्कर, चौकीदारों एवं सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 17 नवम्बर : कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न खंडों के स्कूलों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement