आई.टी.आई. कुरुक्षेत्र में हुआ खादी महोत्सव का आयोजन

आई.टी.आई. कुरुक्षेत्र में हुआ खादी महोत्सव का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में खादी महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : राजकीय आई.टी.आई. कुरुक्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सहयोग से खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आई.टी.आई. के विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया। सहायक निदेशक खादी अजय चौहान एवं कुलदीप सिंह भी पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर सतपाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व स्मृतिचिन्ह स्वरूप चरखा भेंट किया गया। पूरे देश में गांधी जयंती के उपरांत खादी को प्रोत्साहित करने व युवाओं को जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में खादी महोत्सव कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।
प्रिंसिपल जगमोहन ने कहा कि खादी संस्थान के सहयोग से खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे आई.टी.आई. के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। खादी महोत्सव से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी स्वावलंबन की ओर बढ़ेंगे। अम्बाला जोन से आए सहायक निदेशक द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। ऐसे खादी महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों का खादी के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। आई.टी.आई. के सौ विद्यार्थी खादी ग्रामोद्योग संघ का अवलोकन भी करेंगे।
 सहायक निदेशक खादी अजय चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार ही खादी महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग संघ संस्थानों के माध्यम से पूरे देश में खादी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। अगर लोग खादी खरीदेंगे तो ग्रामीण आंचल के बुनकरों को भी रोजगार मिलेगा। खादी भी आधुनिक पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर परमिंदर भट्ट, राजेंद्र सैनी, शिक्षक कमल व ब्रह्मपाल, मुख्य बुनकर रईस, इरशाद, धर्मेंद्र, विनोद, राजेश कौशिक, विशाल, बांका राम, अंग्रेज व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए व आई.टी.आई. पदाधिकारी तथा अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्विट्जरलैंड में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने की पूजा अर्चना व सत्संग

Mon Oct 9 , 2023
स्विट्जरलैंड में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने की पूजा अर्चना व सत्संग। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सनातन धर्म के मूल में जातिवाद को कोई स्थान नहीं, भगवान श्री कृष्ण व गीता ज्ञान ही मानव जीवन है : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार […]

You May Like

advertisement