खरीफ विपणन वर्ष 2021-22, धान बेचने किसानों के लिए सुविधाजनक ब्यवस्था- कृषक रामकुमार कश्यप

जांजगीर-चांपा, 07 दिसम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले में धान खरीदी महाअभियान 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है।  उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था के चलते किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। धान खरीदी केन्द्रों में कांटा-बांट, बारदाना, नापतौल, आर्द्रतामापी यंत्र, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। शासन द्वारा किसानों के हित के लिए धान विक्रय की व्यवस्था की गई है।      बलौदा ब्लाक के धान उपार्जन केन्द्र पिसौद में धान बेचने आए जर्वे के राम कुमार कश्यप ने बताया कि उनके पास साढ़े पांच एकड़ खेत है और 187 कट्टा धान का विक्रय किया। शासन द्वारा धान खरीदने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। जल्दी धान विक्रय से बहुत खुश है। उन्होंने बताया ही तीन दिन पहले ही टोकन लिया था। आज बहुत सरलता से धान का तौल हो गया। उन्होंने समुचित व्यवस्था के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन कि प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम पिसौद के बुधराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ ख़ेत है। उन्होंने आज 120 कट्टा धान की तौलाई करवायी। उपार्जन केन्द्र में समुचित व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विगत तीन वर्षाें में धान खरीदी व्यवस्था बेहतर होते जा रही है। धान बेचने आये अन्य किसानो भी उपार्जन केन्द्र में समुचित व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बारदाना का मूल्य में 7 रूपये की वृद्धि कर 25 रूपये प्रति बारदाना कर दिया है। इस पर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान मानवता की सेवा की दृष्टि से महादान - कलेक्टर, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

Tue Dec 7 , 2021
जांजगीर-चांपा,07 दिसम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि आवश्यकता मंद और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान महान और अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करने तत्पर रहेगा।कलेक्टर ने आज जिला अस्पताल में मिशन रक्तदान […]

You May Like

advertisement