खरीफ विपणन वर्ष 2021-22, अब तक 97,899 किसानों ने 3,99,926.04 टन धान बेचा

जांजगीर-चांपा, 26 दिसंबर, 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में अब तक 97,899 किसानों से 3 लाख 99 हजार 926.04 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर 239 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है।  धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन,  भुगतान आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं।
     खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में  समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में 97 हजार 899 किसानों से 3 लाख 99 हजार 926 टन धान की खरीदी की जा चुकी है।  एक दिसंबर धान खरीदी प्रारंभ होने की  तिथि से  25 दिसंबर तक जिले के 97 हजार 899 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर 3लाख 99 हजार ,926.04 टन धान बेचा जा चुका है। अब तक 41.15 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
      शुक्रवार 24 दिसंबर को  9,261 किसानों से  37 हजार 355.64 टन धान की खरीदी हुई है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
 किसानों की सहुलियत के अनुसार धान खरीदी  व्यवस्था  –

      विकासखंड बम्हनीडीह के सोंठी उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये ग्राम सोंठी के किसान श्रीराम ने बताया कि उसकी तीन एकड़ कृषि भूमि है आज वे 40 कट्टी धान बेचने आये है। टोकन कटवाने एवं तौलाई काम आसानी से हो गया। उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों का सहयोगात्मक व्यवहार है।  खरीदी की समुचित व्यस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम हथनेवरा  के सनत कुमार टण्डन ने किसानों की सहुलियत के अनुसार धान खरीदी  व्यवस्था  और किसान न्याय योजना लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विष्णु सोनी जी को, भारतीय सतर्कता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों में हर्ष

Sun Dec 26 , 2021
जांजगीर, 26 दिसम्बर 2021/सामाजिक कार्यकर्ता श्री विष्णु सोनी जी को भारतीय सतर्कता परिषद (विजिलेंस काउंसिल आॅफ इंडिया) का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। श्री विष्णु सोनी जी अभी (कौमी एकता प्रकोष्ठ) के ब्लाक अध्यक्ष भी है। श्री सोनी जी सामाजिक कार्यो में बहुत रूचि लेते है तथा समाज सेवा के बारे […]

You May Like

Breaking News

advertisement