खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

धान खरीदी कार्य में सुचारू संचालन हेतु

केंद्र प्रभारी पथरला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिरदा में अस्थाई रूप से पदस्थ

महासमुंद 05 दिसम्बर 2025/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। शासन द्वारा जारी धान खरीदी नीति की कंडिका 4.2 के अनुसार धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लैम्प्स के माध्यम से किया जाना है तथा कंडिका 20.7 के अनुसार समस्त व्यवस्था एवं कार्यवाही कलेक्टर के निरीक्षण एवं नियंत्रण में संपन्न की जानी है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रखने हेतु पिथौरा के पथरला धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री प्रहलाद प्रधान को वर्तमान खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए उनके दायित्वों से पृथक करते हुए विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर शाखा पिरदा में धान खरीदी अवधि तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को, जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों में 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे

Fri Dec 5 , 2025
कलेक्टर ने पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश महासमुंद 05 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 07 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 12ः00 बजे से दोपहर 02ः15 बजे तक एक […]

You May Like

advertisement