खरीफ वर्ष 2026

जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से समय पर उठाव की अपील

महासमुंद 11 अप्रैल 2026/ खरीफ वर्ष 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जिले में कुल 31,981 टन उर्वरक सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।

सहकारी समितियों में कुल 21,735 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 11,196 टन यूरिया, 4,156 टन एस.एस.पी., 2,202 टन पोटाश, 2,364 टन डी.ए.पी. एवं 1,817 टन एन.पी.के. शामिल हैं। इसी प्रकार निजी विक्रय केंद्रों में 10,246 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 4,527 टन यूरिया, 2,164 टन एस.एस.पी., 327 टन पोटाश, 2,126 टन डी.ए.पी. एवं 1,102 टन एन.पी.के. का भंडारण किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी सहकारी समितियों में जाकर अपने रकबे के अनुसार उर्वरक हेतु परमिट जारी करवा लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे उर्वरक का विक्रय केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही किसानों के रकबे के अनुसार करें। बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक विक्रय किए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन किया गया वितरण

Sat Apr 11 , 2026
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को अप्रैल महीने का राशन किया गया वितरण। वरिष्ठ समाज सेवक श्री प्रवेश सिडाना मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)11 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= केवल कृष्ण जोशी, कृष्ण कुमार सचदेवा,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, बलविंदर पाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement