अग्रवाल धर्मशाला में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन

अग्रवाल धर्मशाला में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग होंगे मुख्य अतिथि।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन।
नव वर्ष 2023 के स्वागत में धार्मिक आयोजन।
   
कुरुक्षेत्र, 30 दिसम्बर : हर वर्ष की भांति नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि खाटू श्याम संकीर्तन के कार्यक्रम में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग मुख्य अतिथि होंगे जबकि नारकोटिक्स विभाग की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग आई.पी.एस. विशिष्ट अतिथि होंगी। मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष नए साल का स्वागत धार्मिक कार्यक्रम के साथ किया जाता है। धार्मिक आयोजन में समाज के सभी लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका जिंदगी में बार बार नहीं आता, इसलिए आने वाले नव वर्ष का जश्न हम सब इकट्ठा होकर मनाएंगे। इस मौके पर श्याम मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि समाज के सभी लोगों को 1 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला (स्टेशन) में आमंत्रित किया है।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल एवं मुख्य अतिथि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रही है विशिष्ट पहचान: प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri Dec 30 , 2022
खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की रही है विशिष्ट पहचान: प्रो. सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जीता रजत पदक।ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई। कुरुक्षेत्र, 30 दिसम्बर : खेलों में अच्छा […]

You May Like

advertisement