2030 ओलंपिक की शान बढ़ाएगा खो खो, नई ऊर्जा और युवा पीढ़ी की प्रतिभा को राष्ट्र सेवा से जोड़ना है प्राथमिकता: जवाहर यादव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी 35वीं सब जूनियर नेशनल खो खो चैंपियनशिप।
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में लगेगा खो खो का महाकुंभ, प्रदेश के कई राज्यों से खिलाड़ी दिखाएंगे दम।

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी : हरियाणा स्पोट्र्स खो खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक खो खो सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार और एसोसिएशन की पहल पर वर्ष 2012 में गुरुग्राम के बाद अब यह भव्य आयोजन होगा। कुरुक्षेत्र के केशव थीम पार्क में देशभर दो दर्जन राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ी दम दिखायेंगे।
हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव महेंद्र कंबोज समेत टीम ने स्वागत किया। कार्यक्रम की तैयारियों, खिलाडयि़ों के रहने, खाने और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। खो खो एसोसिएशन टीम ने तमाम प्रबंध और योजनाओं पर मंथन किया।
प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि खो खो को ओलम्पिक 2030 में शामिल करने और स्वर्ण पदक जीतने के साथ युवा पीढ़ी को खेल के माध्यम से राष्ट्र सेवा से जोडऩा हमारा उद्ïदेश्य है। उन्होंने हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो एसोसिएशन की टीम को प्रबंध और तैयारियों को लेकर बधाइयां दी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को खो खो चैंपियनशिप का आगाज होगा, जिसका शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग अलग दिवसों पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा टीम मिलकर इस चैम्पियनशिप का आयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव उपकार सिंह विर्क, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, हरियाणा स्पोर्ट्स खो खो एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र कंबोज, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वृषभान और एसोसिएशन कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, सुनीता खत्री डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, महासचिव जगतार वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बिना खर्च के सामान्य परिवारों के बच्चों को जोड़ेंगे खेल से, खो खो बनेगा भारत की शान
हरियाणा स्पोट्र्स खो खो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि खो खो विश्व भर में लोकप्रिय खेल है, जिसको खेलने पर कम खर्च आता है, सामान्य परिवार के बच्चे इस खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ओलम्पिक 2030 में खो खो भारत की शान बढ़ाएगा। इसमें न केवल हमारे बच्चे पदक लाएंगे बल्कि देश, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करेंगे। इसमें 14 साल से कम उम्र के लड़के लड़कियों की अलग अलग टीमें भाग लेंगी।
खिलाड़ियों के जुनून, जज्बा के साथ हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति की बदौलत लगातार मेडल लाने में रहे कामयाब।
प्रदेशाध्यक्ष जवाहर यादव ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश की धरती के अलावा विदेश की धरती पर भी नए कीर्तिमान रच रहे हैं, हमारे खिलाड़ियों के जुनून, जज्बा के साथ हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति की बदौलत हम लगातार मेडल लाने में कामयाब रहे हैं। ओलम्पिक 2036 में हरियाणा नया कीर्तिमान रचेगा। जवाहर यादव ने कहा कि पूरे देश की 2 प्रतिशत आबादी हरियाणा में है और पूरे देश में जितने मेडल आते हैं उनमें आधे से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाडियों के होते हैं। हमारा मिशन ओलंपिक 2036 है। जिसकी मेजबानी की दावेदारी हमारा देश कर रहा है। ओलंपिक 2036 में 36 मेडल हरियाणा को कैसे मिलेंगे इसको लेकर हरियाणा सरकार ने अब से ही खिलाडियों के साथ मिलकर मिशन की तैयारी कर दी है। उन्होंने खो खो खेलने पहुंचे खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की नशामुक्त कुरुक्षेत्र पहल के तहत डी- एडिक्शन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Thu Jan 29 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का कराया गया संकल्प। कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में बुधवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित भगवान परशुराम कॉलेज में […]

You May Like

advertisement