राम मन्दिर निर्माण के लिए किन्नर समाज ने दिया दिल खोल कर दान

राम मन्दिर निर्माण के लिए किन्नर समाज ने दिया दिल खोल कर दान।

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
मनोज तिवारी – संवाददाता अयोध्या।

उत्तरप्रदेश अयोध्या :- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किन्नर समाज के बीच संपन्न हुआ। किन्नर समाज द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए छह लाख इक्कीस हजार रुपये का दान दिया गया।
किन्नर समाज के गुरु समाजसेवी गुलशन बिंदु और उनके शिष्य पिंकी मिश्रा के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुजरात से आये हुए किन्नर राखी कुंवर, छाया कुंवर,नेहा कुंवर,भावना कुंवर,आशा कुंवर ने भी अपना समर्पण अपने आराध्य के प्रति अर्पण किया।
विश्व हिंदू परिषद ने ली निधि
विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष विजय कुमार सिंह बंटी, विहिप जिला संगठन मंत्री रत्नेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती बसंती सिंह,रोहित सिंह, देश दीपक जौहरी, श्रीमती शारदा सोनी,राजकुमार श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, वनवासी छात्र राहुल कुमार एवं राहुल राणा, किन्नर ललिता, किन्नर चांदनी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किन्नर समाज की मुखिया समाजसेवी गुरु गुलशन बिंदु जी ने समाज को बढ़-चढ़कर राम काज में आगे आने का आह्वान किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की देखरेख में संपन्न हुआ सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन ।

Tue Mar 2 , 2021
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की देखरेख में संपन्न हुआ सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 चंडीगढ़,02 मार्च ( विजेश शर्मा ) : – आत्मरक्षा ट्रेनिंग की शुरुआत बेंगलुरु से कर धीरे धीरे समूचे देश प्रदेश में फैलाने और […]

You May Like

Breaking News

advertisement