कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर बने दी हरियाणा चैस एसोसिऐशन के कार्यवाहक अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर बने दी हरियाणा चैस एसोसिऐशन के कार्यवाहक अध्यक्ष।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 13 मई :- कुरुक्षेत्र के एडवोकेट किरपाल सिंह तंवर को द हरियाणा चैस एसोसिऐशन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इससे कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र वासियों में खुशी है और सभी ने कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी है। उनकी नियुक्ति पर साई प्रभारी गुरविन्द्र सिंह, प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, यशबीर सिंह, सतपाल सिंह, नरेश सैनी ने भी बधाई दी है।
गुरुग्राम में द हरियाण चैस एसोसिऐशन की बैठक आनलाईन प्रणाली से आयोजित की गई, जिसमें एसोसिऐशन के अध्यक्ष रहे गौरव जिंदल को श्रद्धांजलि भी दी। महासचिव एडवोकेट नरेश वर्मा ने बताया कि गौरव जिंदल बहुत ही प्रतिभाशाली, मेहनती और लगनशील व्यक्ति थे। उन्होंने गुरुग्राम में सफलतापूर्वक दो बार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन भी किया था। पिछले वर्ष ही उन्हें दी हरियाणा चेस एसोसिऐशन का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। शतरंज के लिए उन्होंने बहुत कार्य योजना बना रखी थी मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से शतरंज को बहुत बडा धक्का लगा है। इस बैठक में सभी ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान की कामना की। इस बैठक में कुरुक्षेत्र से किरपाल सिंह तंवर, विजय गागत, राजीव कुमार, गौरव छाबडा, अजय गोपाल, एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप, रणदीप गौड, हरीश कुमार, संजय गोयल, प्रदीप गुप्ता, अलका छिकारा, मनोज शर्मा, अनिल तिवारी, अक्षय, राममेहर, नरेश शमा्र, राजपाल चौहान आदि शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुखद, देहज को लेकर नव विवाहिता की हत्या के आरोपित पति और सास गिरफ्तार।

Thu May 13 , 2021
दुखद, देहज को लेकर नव विवाहिता की हत्या के आरोपित पति और सास गिरफ्तार।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक चम्पावत। नव विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ करने और हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement