राष्ट्रीय शोक के सम्मान में किसान सभा की ‘आजमगढ़ चलो’ रैली स्थगित, अब 21 जुलाई को होगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय शोक के सम्मान में किसान सभा की ‘आजमगढ़ चलो’ रैली स्थगित, अब 21 जुलाई को होगा प्रदर्शन
​आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक के सम्मान में उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा सोमवार को प्रस्तावित ‘आजमगढ़ चलो’ रैली एवं प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अब यह ऐतिहासिक कार्यक्रम आगामी 21 जुलाई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
​इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि राष्ट्रीय शोक के अवसर पर देश की संवेदनाओं के साथ खड़ा होना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। इसी भावना का आदर करते हुए आज का कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली भले ही स्थगित हुई हो, लेकिन किसानों के अधिकारों और उनकी न्यायसंगत समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। अब आगामी 21 जुलाई को पूरे प्रदेश से भारी संख्या में किसान आजमगढ़ पहुंचेंगे और अपनी लोकतांत्रिक मांगों को शांतिपूर्ण एवं संगठित ढंग से सरकार के समक्ष रखेंगे।
​प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, 10 हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन, सिंचाई के लिए मुफ्त पानी व बिजली देने, गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति कुंतल करने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बाढ़ एवं सूखे की स्थायी व्यवस्था तथा सस्ती दरों पर खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता जैसी गंभीर मांगों को लेकर किसान सभा का आंदोलन लगातार चलता रहेगा।
​उन्होंने किसान सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम किसानों से अपील की है कि वे 21 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस ‘आजमगढ़ चलो’ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसानों की आवाज़ को बुलंद करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।
​इस महत्वपूर्ण बैठक और निर्णय के अवसर पर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, मंत्री गुलाब मौर्य, जीयालाल, रामनेत, वशीर मास्टर, मंगलदेव, राजेंद्र राम, रामचन्द्रर यादव, अरूण राय, दिनेश पांडेय, रामअवध यादव, खरपत्तू राजभर, मखडू राजभर, सुरेंद्र राम, दयाराम एवं रमाज्ञा यादव सहित संगठन के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ के लाल ने चीन में बुलंद किया भारत का झंडा, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

Mon Jul 13 , 2026
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के ओरडोस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 80.57 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा […]

You May Like

advertisement