आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय किसान यूनियन किसान के द्वारा किसान तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे 76वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय किसान यूनियन किसान के द्वारा किसान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे छिबरामऊ नगर व आसपास के क्षेत्र के किसानों ने पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाया। छिबरामऊ की विधायक श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया तथा उन्होंने कहा की किसान और जवान हमारे देश शान है .इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा की देश की आजादी मे हमारे किसानों और नौजवानों का बहुत योगदान रहा है और आज भी किसान बंधु देश की अर्थव्यवस्था को अपने कंधो पर उठाये हैं और किसानों के बेटे सीमा पर देश की सुरक्षा मे तैनात है हमारे देश के किसान पूरी दुनिया का पेट पालने की क्षमता रखते हैं किसान भाइयों ने हमेशा देश के लिए त्याग किया है और आज भी कर रहे है।
इस मौके छिबरामऊ के चेयरमैन प्रत्याशी पुनीत दुबे ने कहा की युवा हमारे देश की रीढ़ है आज दुनिया मे हमारा देश आबादी के लिहाज से सबसे युवा देश है, आज हम 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है आज हमारे देश के युवा दुनिया मे अपनी क्षमताओं के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे है अंतराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष कम्पनिओं को हमारे देश के युवा संभाल रहे है। तिरंगा यात्रा मे मोटरसाइकिल से युवाओं ने निगम मंडी मे प्रारम्भ होकर ब्लाक मुख्यालय छिबरामऊ मे सामूहिक राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया, कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे मोटरसाइकिल व पैदल किसान सम्मलित हुए, कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से. दिनेश प्रकाश मिश्रा,रवि तिवारी,अनुराग त्रिपाठी, अन्नू चतुर्वेदी, अभिषेक पाठक, राहुल दुबे, अनार सिंह पाल, आनंद तिवारी,राहुल सिंह, हनी चौबे, शनि, विकास दीक्षित, टीटू यादव,शम्भूदयाल दुबे, शिवम् शुक्ला एडवोकेट, राघवेंद्र यादव, रविकांत,धर्मा सैनी, आलोक यादव, नीलू दुबे, अमित तिवारी, जय गोयल, अतुल वर्मा, सनी दुबे, पावन यादव, शम्भू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।.

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आज़मगढ़: लालगंज आजमगढ़,। लालगंज क्षेत्र में 75वा स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह हर्ष उल्लास के साथ महोत्सव के रूप में मनाया

Mon Aug 15 , 2022
लालगंज आजमगढ़,। लालगंज क्षेत्र में 75वा स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह हर्ष उल्लास के साथ महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर हनुमान गढ़ी लालगंज तथा सरस्वती विद्या मंदिर कोटा खुर्द पर उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में जीडी मेमोरियल यॉकर्स इंग्लिश स्कूल […]

You May Like

advertisement