बटलर में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले किशोर ने की आत्महत्या

बटलर में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले किशोर ने की आत्महत्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय सदन सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम सेंधा पूर्वी, थाना भोजीपुरा, बरेली के रूप में हुई है। युवक बरेली के बटलर प्लाजा स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में कार्यरत था और बीते छह माह से उक्त कमरे में अकेले रह रहा था।
सदन सिंह रोज की तरह अपने कमरे में गया था, लेकिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वालों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख लोग स्तब्ध रह गए। युवक का शव कमरे की छत पर लगे लोहे के गार्डर से चादर के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों, मकान मालिक और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। युवक लंबे समय से अकेले रह रहा था। किसी मानसिक या व्यक्तिगत तनाव में रहा हो। आत्महत्या के सही कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जो पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाईन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियों के विरोध में आई शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन फिरोजपुर

Mon May 5 , 2025
ऑनलाईन सामान सप्लाई करने वाली विदेशी कंपनियों के विरोध में आई शॉपकीपर वैल्फेयर एसोसिएशन फिरोजपुर (पंजाब) फिरोजपुर 04 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= विदेशी कंपनियो के विरोध में छावनी में व्यापारियो द्वारा रविवार को रोष मार्च निकाला गया, जिसमें दर्जनो की संख्या में व्यापारियो ने हिस्सा लिया। शॉपकीपर वैल्फेयर […]

You May Like

Breaking News

advertisement