जानिए आखिर क्या कहा पूर्व मंत्री बेहड ने भाजपा और किसानो को लेकर

जानिए आखिर क्या कहा पूर्व मंत्री बेहड ने भाजपा और किसानो को लेकर
रुद्रपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का किसान प्रेम महज एक छलावा,है। बजट में किसानों के लिए योजनाएं लाने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के आदेश पर उधम सिंह नगर के सभी सरकारी समितियों को किसानों पर 95क की कार्रवाई कर आर सी जारी करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि सहकारिता अधिनियम के तहत धारा 95क के अन्तर्गत समितियां रण प्राप्तकर्ता किसानो से कानूनी तरीके से वसूली करती हैं। इसमें जमीन की नीलामी भी शामिल हैं। प्रेस को जारी एक बयान में कहा जिले की सरकारी समितियों में किसानों का लगभग 22 करोड रुपये से ज्यादा का बकाया है। बगवाडा,सोसाइटी में किसानों का धान का 2 करोड से अधिक भुगतान लंबित हैं। जब उतराखण्ड की भाजपा सरकार राज्य के किसानों को उनका बकाया देने असमर्थ हैं। तो उन पर 95क की कार्रवाई के आदेश जारी नहीं किये जाने चाहिए। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा की पार्षद कर्मजीत लवली का लीगल सैल ने किया सम्मान

Sun Mar 7 , 2021
भाजपा की पार्षद कर्मजीत लवली का लीगल सैल ने किया सम्मान 👉पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे अन्य लोगों को  मोगा :07 मार्च( कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा: संपादक पंजाब) :=                 आज भाजपा की इकलौती पार्षद कर्मजीत पाल (लवली) को भारत माता मंदिर में भाजपा […]

You May Like

advertisement