जानिए कौन है ? उत्तर प्रदेश भाजपा की नई पदाधिकारी

जानिए कौन है ? उत्तर प्रदेश भाजपा की नई पदाधिकारी
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी की श्रीमती रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लखनऊ की श्रीमती सुमन जायसवाल को शोध विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि श्रीमती सुमनलता जायसवाल भी मूलरूप से वाराणसी से हीं हैं और वहां से भाजपा के पूर्व सांसद स्व. श्री शंकरलाल जायसवाल की पुत्री हैं। जायसवाल समाज ने भाजपा नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

      बता दें कि वाराणसी की श्रीमती रानिका जायसवाल जिले में भाजपा का एक जाना-पहचाना सक्रिय चेहरा है। वह काफी समय से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र मे सक्रिय हैं। रानिका जायसवाल भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। चकिया (चंदौली) में पूर्व नगर प्रमुख रहीं। नौगढ़ में महर्षि बाल्मिकी सेवा संस्थान के जरिए आदिवासी बच्चों के उत्थान के लिए काम किया। बीते निकाय चुनाव के दौरान महापौर की टिकट की प्रमुख दावेदारों में एक थीं।
 वाराणसी के दीर्घायु अस्पताल के संचालक और जाने-माने सर्जन डा. शिवकुमार जायसवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानिका जायसवाल का आरएसएस के साथ ससुराल और मायके, दोनों पक्षों से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनके ससुर स्व. श्री बनारसी प्रसाद जायसवालजी प्रमुख संघ विचारकों में शामिल थे। 1970 से 1994 तक वह चकिया (चंदौली) के नगरप्रमुख रहे, और नौगढ़ में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के संस्थापक थे। वह वाराणसी में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। वहीं उनके ददिया ससुर स्व. श्री लालजी साव भी संघ के प्रमुख विचारक थे और चकिया में आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे थे। 

     श्रीमती रानिका जायसवाल का संघ से पारिवारिक जुड़ाव ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। बीएचयू से पुरातन इतिहास में स्नातक रानिका जायसवाल ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाए जाने के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।                             वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबरों के लिए संपर्क करें 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:बक्सा पुलिस ने 300 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Mon Jul 19 , 2021
जौनपुर । बक्सा( पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 राजेश कुमार राय मय हमराह के साथ सड़क पुलिया चितौड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement