फिरोजपुर मंडल में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत|

फिरोजपुर मंडल में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत|

10 फरवरी फिरोजपुर (कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता)

फिरोजपुर मंडल में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 3 फरवरी, 2021 से राज्य सरकार के समन्वय से प्रारंभ हुई है | फिरोजपुर मंडल के रेलवे हॉस्पिटल फिरोजपुर, अमृतसर तथा स्वास्थ्य इकाईयों लुधियाना, जालंधर, कोटकपूरा, पठानकोट, जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी तथा बडगाम में कूल 359 डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है | जिनमें से अबतक 116 डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को सिविल हॉस्पिटल में कोविड-19 का टीका लग चुका है जिसमें 72 स्टाफ मंडल हॉस्पिटल, फिरोजपुर के हैं | टीका लगने वाले सभी व्यक्तियों को 30 मिनट की अवधि के लिए मॉनिटरिंग की जाती है | टीकाकरण के पश्चात् अभी तक कोई प्रतिकूल प्रभाव संज्ञान में नहीं आया है | टीका लगाने के पश्चात् समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने उसी दिन ड्यूटी भी की है | कोविड-19 टीकाकरण से लोगों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने के कारण इस अभियान के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है |

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में कार्यरत सभी फ्रंटलाइन स्टाफ को जल्द ही कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा | इसके लिए सभी फ्रंटलाइन स्टाफ की लिस्ट तैयार कर ली गई है | फिरोजपुर मंडल के रेलवे हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य इकाईयों में राज्य सरकार की समन्वय से सभी फ्रंटलाइन स्टाफ को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा | उन्होंने बताया कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने सभी फ्रंटलाइन स्टाफ को यह सलाह दी कि वे टीका अवश्य लगवायें | टीका लगाने से शरीर की ‘रोग प्रतिरोधक क्षमता’ मजबूत बनती है तथा संक्रमण के ख़िलाफ़ शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण करती हैं जो बाहरी हमले से लड़ने में शरीर की मदद करती हैं | यद्यपि कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के मामले में यह अपवाद है |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब कांग्रेस द्वारा खुले छोड़े जा रहे गुंडावाद की भारी कीमत अदा कर रहे हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल

Wed Feb 10 , 2021
पंजाब कांग्रेस द्वारा खुले छोड़े जा रहे गुंडावाद की भारी कीमत अदा कर रहे हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल मोगा में चुनाव से जुड़ी हिंसा में दो अकाली वर्करों की हत्या की निंदा की कहा कि एसईसी कांग्रेसी गुंडो पर लगाम लगाने में विफल रहा है, राज्यपाल कमिशनर को बर्खास्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement