कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के कर्मचारियों के लिए कोविड हेल्प डेस्क गठित।

कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के कर्मचारियों के लिए कोविड हेल्प डेस्क गठित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुवि कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य कोविड काउंसलिंग के लिए पैनल से कर सकते है संपर्क।

कुरुक्षेत्र, 7 मई :- वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की काउंसलिंग के लिए कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कोविड हेल्प डेस्क गठित किया गया है। कोई भी कुवि कर्मचारी व उनके परिवार का सदस्य कोविड संबंधी शंकाओं के समाधान के लिए कोविड हेल्प डेस्क के सदस्यों से समयानुसार संपर्क कर सकता है। सभी कुवि कर्मचारी कोविड से भयमुक्त होकर सकारात्मकता के साथ अपना बचाव करें, इसी उद्देश्य को लेकर यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर प्रोफेसर फकीर चंद की अनुशंसा पर ये हेल्प डेस्क गठित किया गया है। इस हेल्प डेस्क के सदस्य डॉ. आशीष अनेजा (9813458645), डॉ. मीनू गुप्ता (7015343018), डॉ. अंकित गौड़ (9694726656) से हर रोज 9 बजे से 5.30 बजे तक यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर व उनके दिए गए फोन नंबर्स पर फोन करके संपर्क किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में स्थित ये हेल्प डेस्क 24 घंटे सेवाए देगा। 1 से 15 मई तक कुवि कर्मचारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुभाष वर्मा (9416570320), दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक अशोक कुमार (8708208151) तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रूपेश खन्ना (9466620892) से संपर्क कर सकते है। 16 से 31 मई तक कुवि कर्मचारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नीना खुराना (9466788815), दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सुरेश कुमार (9416494439) तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक समंदर सिंह (9466087817) से संपर्क कर सकते है। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुवि कर्मचारियों की हर संभव सहायता के लिए कुवि प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है। यह जानकारी लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झोक टहल सिंह सब-डिवीजन के ऑफिस में फलदार पेड़ लगाए गए

Fri May 7 , 2021
झोक टहल सिंह सब-डिवीजन के ऑफिस में फलदार पेड़ लगाए गए 07 मई फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- इंजीनियर तरलोचन चोपड़ा उपमंडल अक्सर झोक टहल सिंह ने समूह स्टाफ के साथ मिलकर फलदार पेड़ जैसा के आम किन्नू आडू इत्यादि के पेड़ लगाएं उन्होंने कहा जैसा के आजकल बहुत […]

You May Like

advertisement