कुरुक्षेत्र में अब तक 517867 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगटिव : डा. अनुपमा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर : उप जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 17 हजार 867 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21788 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव 1 मरीज एक्टिव है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 540727 में से 517867 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.10 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 737 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 696 व रैपिड एंटीजन के 41 सैंपल शामिल है। वीरवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22146 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21788 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष अनेजा को मिला भारतीय डायबिटीज रिसर्च अनुसंधान केंद्र द्वारा, बेस्ट डायबिटीज केयर डॉक्टर अवार्ड

Thu Oct 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई। कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर, गैपियो सदस्य एवं आर एस एस डी आई मेम्बर, डॉ. आशीष […]

You May Like

advertisement