कृष्ण प्रजापति बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के कैथल जिला उपाध्यक्ष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सभी पत्रकारों ने जताई खुशी, कृष्ण प्रजापति ने जताया राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा द्वारा सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करके कैथल जिले के काफी सक्रिय पत्रकार कृष्ण प्रजापति को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का कैथल जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अपनी नियुक्ति पर कृष्ण प्रजापति ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा व समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मंच में मुझे यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मंच को आगे ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। कैथल क्षेत्र के पत्रकारों के लिए जो भी, जहां भी सहयोग की जरूरत होगी, हमेशा तैयार रहूंगा, सच की आवाज बनने वाले हमारे पत्रकार साथियों की कलम पर कोई आंच नहीं आने देंगे।
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के नवनियुक्त कैथल जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रजापति।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुटुंब प्रबोधन कुरुक्षेत्र ने श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाई तीज

Thu Aug 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- तीज भारत के अनेक भागों में मनाई जाती है, परन्तु हरियाणा की हरियाली तीज में जो उमंग ,उल्लास ,मस्ती का आनंद है वह अन्यत्र देखने को नहीं मिलता तीज का आगमन ग्रीष्म ऋतु के बाद पुनर्जीवन व पुनर्शक्ति के […]

You May Like

Breaking News

advertisement