भारत मां के सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन-क्षत्रिय समाज गरजा हम हैं भारत मां के सच्चे सपूत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रांगण में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा भारत मां के सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता आनंद शर्मा ने की। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक चौहान संघर्षी ने कहा कि आज हम सभी महाराणा प्रताप के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं और राष्ट्र के लिए सर्वस्व निछावर करने की भावना आज भी रखते हैं। मंडल महासचिव अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने कहा कि यह स्वाभिमान रहना चाहिए कि हम सभी राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बंशज हैं कोई ऐसा कार्य न करें जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए। क्षत्रिय महासभा से क्यारा ब्लाक प्रमुख पति अरविंद चौहान, धर्मपाल सिंह चौहान, डॉ विवेक मोहन सिंह, राजकुमार सिंह चौहान ने सारगर्भित उद्बोधन दिया। श्रद्धांजलि के बाद खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान, आलोक चौहान संघर्षी, नरेंद्र सिंह पवार, अमित कुमार सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, राजीव कठेरिया, धीरेंद्र कुमार सिंह, राजकमल चौहान आंवला से, जसवीर सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष नवाबगंज, ठाकुर राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह चौहान, जगपाल सिंह, राम लखन सिंह, बिशन सिंह, डॉक्टर रूद्रमंत सिंह, इंद्रपाल सिंह सोलंकी, रामेंद्र सिंह भदोरिया, विश्व मानसिंह, जितेंद्र सिंह कठेरिया, विजय सिंह कठेरिया, वीरेंद्र पाल सिंह, राहुल सिंह कठेरिया, अरविंद कुमार सिंह, हरवीर सिंह, एसपी सिंह, रोशन सिंह कुशवाहा, ओम बिहारी सिंह परमार, आनंद प्रकाश शर्मा, रविंद्र सिंह भदोरिया, डॉक्टर विवेक मोहन सिंह, डॉक्टर राजकुमार सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह, नरेश पाल सिंह तोमर, जय किशन शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर विदेश कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रीत राम, महिपाल सिंह सिकरवार, दिनेश गिरी गोस्वामी, बलबीर सिंह सेंगर, प्रवेश कुमार सिंह, विनोद चौहान, प्रमोद कुमार सिंह, इंद्रेश सिंह, आकाश सिंह, जागेश्वर चौहान, रुद्रांश सिंह, अवंतिका चौहान, विशाल चौहान, विक्रम सिंह तोमर, अमित कुमार त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, रामधन सिंह भाटी सहित दर्जनों क्षत्रिय वीरों ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पल-पल दिल के पास तुम रहती हो ,लता किशोर और निरंकार देव सेवक की याद में सजी महफ़िल

Mon Jan 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में लता-किशोर और बाल गीतकार निरंकार देव सेवक की याद में गीतों का एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को राजेन्द्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ। जिसमें गायक डा. अतुल वर्मा ने किशोर कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “पल-पल […]

You May Like

advertisement