केयू कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया छात्रावासों का औचक निरीक्षण

प्रताप छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ किया नाश्ता।
रणबीर,अंबेडकर, विवेकानंद भवन में सफाई और मेस का किया निरीक्षण।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने शनिवार को विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रताप छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ नाश्ता किया तथा छात्रावास का दौरा करते हुए खाने की गुणवत्ता जांची। उन्होंने छात्रावासों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा, होस्टल में रहने, साफ-सफाई, कॉमन रूम, मैस व्यवस्था की जांच की।
कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रावास में हर प्रकार की सुविधाएं मिलें। इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने रणबीर, अंबेडकर, विवेकानंद भवन में सफाई और मेस का निरीक्षण भी किया तथा विद्यार्थियों से उनको दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. संतोष दुबे सहित अन्य वॉर्डन मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोर्खाली हरितालिका तीज समिति' द्वारा आयोजित 'तीज महोत्सव-2025' का आयोजन किया गया

Sun Aug 24 , 2025
‘गोर्खाली हरितालिका तीज समिति’ द्वारा आयोजित ‘तीज महोत्सव-2025’ का आयोजन किया गया,सागर मलिकइस अवसर पर धर्मपुर विधान सभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री विनोद चमोली जी एवं केदारनगर मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रही!पूर्व महापौर श्री सुनिल उनियाल गामा जी, कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद श्री मामचंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement