सिद्धयोग शक्ति दरबार , ट्रस्ट प्रांगण में कुडलिनी जागरण ध्यान योग साधन का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस रविवार को सिद्धयोग शक्ति दरबार ट्रस्ट के प्रांगण में कुंडलिनी जागरण ध्यान योग साधना का आयोजन हुआ। गुरुदेव गोविन्द जी ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कल्याण हेतु मंदिर दर्शन, तीर्थयात्रा ,विभिन्न पूजापाठ,अनुष्ठानों आदि का आयोजन करता हैं परंतु उसको बड़ा ही सूक्ष्मसा फल प्राप्त होता है,जबकि सिद्धयोग में तीव्र गति से फलों की प्राप्ति होती है। सिद्धयोग ही एक ऐसा आध्यात्मिक साधन है जो तीव्र गति के वायुयान के समान आध्यात्मिक यात्रा को पूरा करवाता है, सिद्धयोग करने के बाद किसी को और कुछ और करने की आवश्यकता नहीं रहती। वर्तमान समय शक्तिपात विद्या की वाट जोह रहा है, समाज को शक्तिपात करने वाले सद्गुरुओं की अत्यंत आवश्यकता है जो उसको सही दिशा में निर्देशित करें और मनुष्य के जीवन को उच्च स्तरों पर ले जाया जा सके। गुरुमां आस्था जी ने कहा कि वर्तमान युग में हर कार्य तीव्रता से हो रहा है तो फिर योग भी तीव्रता से होना आवश्यक है,सिद्धयोग से अधिक तीव्र आध्यात्मिक साधन और कोई नहीं है यह वर्तमान समय का योग है इसे केवल ऐसे गुरु ही करवा सकते हैं जिन्हें सिद्धावस्था प्राप्त हो चुकी हो ,गुरुदेव गोविन्द जी ऐसे ही सद्गुरु हैं जो पिछले 30 वर्षों से निस्वार्थ भाव से यह महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सिद्धयोग में केवल गुरु के समक्ष उपस्थित होना पड़ता है इससे आसान और सुगम कोई योग नहीं इसमें योग करना नहीं पड़ता स्वतः घटित होता है। । संबोधन के पश्चात गुरुदेव गोविन्द जी एवं गुरुमां आस्था जी द्वारा शक्तिपात विद्या (शक्ति तरंगे भेजकर) का प्रयोग कर उपस्थित साधकों को कुंडलिनी जागरण का अनुभव कराया गया फलस्वरुप साधकों को योग की विभिन्न क्रियाएं स्वतः घटित होने लगीं और ध्यान की उच्च अवस्था का अनुभव होने लगा। कुछ साधकों को उनके अनुकूल शारीरिक एवं मानसिक क्रियाएं स्वतः होने लगी।
अंत में इष्टदेव बाबा बटुकनाथ एवं मां संतोषी की प्रार्थना और आरती संपन्न हुई तथा प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में उत्कर्ष अग्रवाल,स्वाति अग्रवाल, आंशिका अग्रवाल,शशि मिश्रा,अवनीश मिश्रा, प्रेम कुमार शर्मा,देवेश मिश्रा,कमल मेहरोत्रा,राजीव शर्मा,मुनीश राजपूत ,विमल मेहरोत्रा,स्वजल कपूर, सुमिधा मेहरोत्रा,नेहा मिश्रा, प्रियंका कपूर, पुष्पी शर्मा,मधु,पूनम अग्रवाल कंचन अग्रवाल,अनामिका मेहरोत्रा,मनोज सक्सेना,अमर सिंह,सुकेश सक्सेना,धमेंद्र सिन्हा सहित अनेकों साधक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत मां के सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन-क्षत्रिय समाज गरजा हम हैं भारत मां के सच्चे सपूत

Mon Jan 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रांगण में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा भारत मां के सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसकी अध्यक्षता आनंद शर्मा ने की। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक […]

You May Like

advertisement