कुरुक्षेत्र कारोबारी अशोक शर्मा पहलवान को मिली जान से मारने की धमकी

कुरुक्षेत्र कारोबारी अशोक शर्मा पहलवान को मिली जान से मारने की धमकी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

50 लाख की फिरौती मांगी, एसपी कुरुक्षेत्र को दी शिकायत।

कुरुक्षेत्र : शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कारोबारी अशोक शर्मा पहलवान को जान मारने की धमकी मिली है। पहलवान को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली है कि अगर सात दिनों के भीतर 50 लाख रुपए नही दिए तो अंजाम अच्छा नही होगा । इतना ही नहीं कॉल के साथ ही आरोपियों ने पहलवान को चेटिंग करके धमकी भरे लहजे में रुपए मांगे हैं।
अशोक शर्मा पहलवान ने पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र को लिखित में शिकायत दी है जिसमे उन्होंने बताया है कि उन्हें अज्ञात बदमाशों ने लोरेश्न बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम से विदेशी नंबर + 447393335396 से धमकी भरे फोन आए हैं जिसमे जान से मारने की धमकी और पचास लाख की डिमांड की है। पहलवान की धमकी देने वाले व्यक्ति से बहस भी हुई है।
पहले भी मिली थी धमकी, हुई थी फायरिंग।
कई वर्षो पहले भी अशोक पहलवान के कार्यालय पर फायरिंग हुई थी और पहलवान को धमकी मिली थी, इतना ही नही पुलिस ने कुछ शार्प शूटर बदमाशों को पकड़ा था जिसमे दावा किया गया था कि वे अशोक शर्मा पहलवान का मर्डर करना चाहते थे।
जान मॉल की रक्षा करे पुलिस, बदमाशों के होंसले बुलंद।
अशोक पहलवान ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है, शहर में पहले भी कई बड़े लोगो से फिरौती मांगी गई है । अशोक ने पुलिस से जहां सुरक्षा मांगी है वहीं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
एसपी से मिले पवन शर्मा पहलवान और अशोक पहलवान।
जान से मारने की धमकी और फिरौती मांगने के मामले में अशोक शर्मा पहलवान अपने बड़े भाई पवन पहलवान के साथ एसपी कुरुक्षेत्र सुरेंद्र भोरिया से मिले जहां उन्हें एस पी ने कार्यवाही का आश्वासन दिए और शिकायत को सी आइए को मार्क किया है।
कार्यवाही नही हुई तो करेंगे प्रदर्शन।
हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा पहलवान का कहना है की अशोक शर्मा पहलवान को जान से मारने की धमकी और फिरौती मामले में अगर उचित कार्यवाही नही हुई तो वे समाज की पंचायत करेंगे और विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
एसपी से मिलने आए अशोक शर्मा पहलवान व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Mon Jan 30 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता सदन के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement