नवीन जिन्दल के समर्थन में कुरुक्षेत्र -शाहबाद बीजेपी की विजय संकल्प रैली

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नशा हटाने की बात करने वाले दिल्ली और पंजाब में गली-गली शराब लेकर घूम रहे : नायब सिंह सैनी।
केजरीवाल कांग्रेसियों से भी अधिक भ्रष्ट, झूठ बोलकर लेता है वोट
आम आदमी पार्टी पर विदेशी अलगाववादियों से सैकड़ों करोड़ का चंदा ले रही : नवीन जिन्दल।

शाहबाद 11 मई : चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,भारतीय जनता पार्टी की हुंकार बढ़ती जा रही है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवीन जिन्दल के समर्थन में आज कुरुक्षेत्र के शाहबाद में बीजेपी की विजय संकल्प रैली में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारी संख्या में जुटे लोगों का आह्वान किया कि वे नवीन जिन्दल को 5 लाख के मार्जिन से विजयी बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने गरजते हुए कहा कि हमें ऐसे लोगों से सचेत रहने की ज़रूरत है जो वकालत तो करते हैं नशा हटाने की, लेकिन जब देखो तब गली-गली शराब लेकर घूमते रहते हैं। जो बात तो करते हैं न्याय की, लेकिन चुनावों में झूठ बोलकर सत्ता को पाने का ख़्वाब देखते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तेवर आज कुछ अलग थे। उन्होंने कहा कि शाहबाद ने पिछली बार उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताया था और कांग्रेस के प्रत्याशी को मुंह की खानी पड़ी थी। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार प्रत्याशी खड़ा करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाई। उसने गठबंधन का एक ऐसा उम्मीदवार खड़ा किया है जो कांग्रेस से भी बड़ा भ्रष्टाचारी है। इनकी सत्ता लोलुपता देखिये,जो कांग्रेस को गाली देता था, कांग्रेस ने उसे ही गले लगा लिया। कांग्रेस का युवराज बिना तथ्यों के कुछ भी लिखा हुआ पढ़ कर,जनता को बरगला कर चुनाव जीतना चाहता है। मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपके दिए सही वोट का ही कमाल है,जिसकी वजह से धारा 370, राम मंदिर, सीएए, तीन तलाक़ का समाधान प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। आपके वोट की ताक़त से ही 10 वर्षों में देश मज़बूत हुआ,सड़कें बेहतर हुई और हमारी सेना के हाथ और फौलादी हुए।
मोदी गरीबी के खिलाफ़ लड़ रहे मजबूत लड़ाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ग़रीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन ग़रीबी हटाने का वास्तविक काम किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। आयुष्मान योजना में गरीबों को 5 लाख का इलाज, माताओं-बहनों की समस्या को समझते हुए हर घर को नल और स्वच्छ जल, 4 करोड़ लोगों को घर, साढ़े 3 लाख करोड़ की किसान सम्मान निधि, ग़रीबी के खिलाफ़ नरेंद्र मोदी की मज़बूत लड़ाई का प्रमाण है। विकास के नए आयाम रचते हुए कुरुक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आयुष विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय आदि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते रेलवे स्टेशन, पत्थरबाज़ और आतंकियों का दुम दबाकर भाग लेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके वोट की ही उपलब्धि है। आज पूरे विश्व के सामने जब भारत बोलता है तो दुनिया इसे गौर से सुनती है तो सिर्फ़ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत। उन्होंने आह्वान किया कि 25 मई को कमल के निशान के आगे का बटन दबाकर नवीन जिन्दल को भारी मतों से विजयी बनाएं।
कुरूक्षेत्र के लिए संकल्प पत्र जारी।
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए कहा कि वे सदा ही देश और प्रदेश की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उचित दिशा देने की ज़रूरत है, जिसके लिए वे कुरुक्षेत्र में दुनिया के 2 बेहतरीन कौशल केंद्र स्थापित करेंगे। इन केंद्रों में हर साल 10 हज़ार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए संकल्प पत्र भी जारी किया। यह संकल्प पत्र मुख्यमंत्री के हाथों जारी करवाया गया। नवीन जिंदल ने कहा कि इस संकल्प पत्र में जो भी वायदे किए गए हैं हर साल इनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट जारी की जाएगी। उन्होंने शाहाबाद को लेकर वायदा किया कि शाहाबाद को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता के लिए यहां पर एक डंपिंग यार्ड की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी लड़ाई शराब माफ़िया के ख़िलाफ़ है। करोना काल में जब पूरे देश को ऑक्सीजन की ज़रूरत थी तब आपका बेटा नवीन ऑक्सीजन बांट रहा था और आम आदमी की सरकार एक के साथ एक बोतल शराब फ़्री बांट रही थी। आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के विकास की गति को रोकने और भारत के टुकड़े करने के लिए आम आदमी पार्टी ने विदेश के आतंकी संगठनों से सैकड़ों करोड़ का चंदा लिया है और इस चुनाव में झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उपस्थित लोगों से 25 मई को कमल का बटन दबाकर देशहित में मतदान की अपील करते हुए नवीन जिन्दल ने कहा कि ये चुनाव अब जनता का है और आप सब मिलकर मुझे अपनी सेवा का अवसर दें।
जिंदल को लोकसभा में भेज दो बाकी काम हम पर छोड़ दो : कृष्ण बेदी।
इस विजय संकल्प रैली के आयोजक पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। उस समय भी भाजपा का साथ दिया है जब भाजपा के अच्छे दिन नहीं थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में शाहाबाद में विकास के कार्य हुए हैं। हो सकता है,कुछ कार्य रह गए हों लेकिन यह वादा है कि शाहाबाद के लिए विकास के पैसे की कोई कमी न हरियाणा सरकार के पास होगी और ना ही केंद्र सरकार के पास। कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद का जितना विकास भाजपा के शासनकाल में हुआ है पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह नवीन जिंदल को लोकसभा में भेज दें और जो भी उनकी मांग हो उसे वह हरियाणा सरकार से पूरा करवाने का काम करेंगे।
कन्हैया मित्तल के गीतों पर लोग झूमे।
लोकप्रिय गायक कन्हैया मित्तल ने शाहबाद रैली में अपने भजनों और देशभक्ति के गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक बार ऐसा लगा कि कलायत अयोध्या नगरी बन गई है और लोग राम के नाम पर झूम रहे हैं।
यह रहे मौजूद।
इस दौरान मंच पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा,जिलाध्यक्ष रवि बतान,पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी,चेयरमैन धर्मबीर मिर्ज़ापुर,पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहड़ी,धर्मबीर डागर,लोकसभा मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी,देवेंद्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, सर्वजीत विर्क, गौरव बेदी, गुलशन क्वात्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ 8944 ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਿਪਟਾਰਾ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜੁਪਰ

Sat May 11 , 2024
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 11 ਮਈ, 2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸਜ਼ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਾਰੇ ਹਿੰਦੁਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ । ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਨਯੋਗ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਚੀਫ ਜਸਟਿਸ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧਾਵਾਲੀਆ ਸਹਿਤ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, […]

You May Like

Breaking News

advertisement