जल्द फोरलेन बनेगा कुरुक्षेत्र से यमुनानगर मार्ग : डा. खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

क्षेत्रवासियों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का किया धन्यवाद।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान दी जानकारी।

कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त:- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ऐलान किया है कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर को जाने वाली सड़क जल्द ही फोरलेन कर दी जाएगी। कुरुक्षेत्र से यमुनागनर जाने वाली सड़क पर हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। डा. खैहरा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर जाने वाली सड़क काफी तंग है जिससे आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती देखी जा सकती है। इसको देखते हुए उपमुख्मयंत्री दुष्यंत चौटाला के द्वारा इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है व जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य भी शुरु हो जाएगा। इस सड़क के बनने से जहां कुरुक्षेत्र जिले के लोगों को काफी फायदा होगा वहीं पूरे प्रदेश के लोगों को इसका फायदा मिलेगा क्योंकि यह सड़क हरियाणा को यूपी से जोडती है व यहीं से हरियाणा के लोग हरिद्वार में जाते हैं।
शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. खैहरा ने बताया कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सड़क की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है। इसमें से 20 किलोमीटर यमुनानगर जिला में और 21.15 किलोमीटर कुरुक्षेत्र जिला में पड़ती है। यमुनानगर जिला में पडऩे वाली सड़क में से 4.18 किलोमीटर पहले से ही फोरलेन है और कुरुक्षेत्र जिला में पडऩे वाली सड़क में से 7.85 किलोमीटर सड़क फोर-लेन है। ऐसे में दोनो जिलों की लगभग 12 किलोमीटर सड़क पहले ही फोरलेन है व शेष सड़क 29.12 किलोमीटर को हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। दुष्यन्त चौटाला ने सदन में यह भी बताया कि इस सड़क को फोर-लेन करने के लिए 6 माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी और वर्ष 2023 से पहले इसका निर्माण कर दिया जाएगा। डा. खैहरा ने कहा कि प्रदेश के युवा उपमुख्यमंत्री का प्रदेश के लोगों को आने वाली दिक्कतों की ओर पूरा ध्यान है व धीरे-धीरे प्रदेश के लोगों की समस्याओं का हल करने का कार्य कर रहे हैं। जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:सरकारी राशन 50 बोरी गेहूं व 11 बोरी चावल को कालाबाजारी में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue Aug 24 , 2021
सरकारी राशन 50 बोरी गेहूं व 11 बोरी चावल को कालाबाजारी में गिरफ्तार कर भेजा जेल आजमगढ़ : थाना- रानी की सराय में कार्ड धारको को मिलने वाले गेहूँ व चावल की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार किए गए। दिनांक 23.08.2021 को सुरेन्द्र प्रताप पुत्र स्व0 बैजनाथ ग्राम व पोस्ट […]

You May Like

advertisement