कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति ने विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वयं सेवकों का सेवा कार्य के लिए किया आह्वान।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति ने विश्व रेडक्रास दिवस पर स्वयं सेवकों का सेवा कार्य के लिए किया आह्वान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान यूथ रेडक्रास की है अहम् भूमिका : प्रो. सोमनाथ।

कुरुक्षेत्र, 8 मई :- विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने यूथ रेडक्रास स्वयंसेवकों का सेवाकार्य के लिए आह्वान करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी कोराना के दौरान पूरे विश्व में रेडक्रास की अहम् भूमिका रही है। आपदा प्रबन्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रास स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण काम किया है।
कुलपति ने कहा कि सभी यूथ रेडक्रास स्वयंसेवक सावधानी रखते हुए व निर्भय होकर समाज की सेवा में अपना योगदान करें। आज इस वैश्विक संकट के दौरान समाज को जागरूकता देने के लिए स्वयंसेवक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमें इस विकट स्थिति में प्रशासन का यथा संभव सहयोग करना चाहिए। सभी कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हमें समाज हित में कार्य करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। कुलपति ने कहा कि सभी स्वयंसेवक कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन द्वारा दिए गए लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कर समाज सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी यूथ रेडक्रास के सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे स्वयंसेवक समाज की धुरी हैं। स्वयंसेवकों के योगदान से हम इस संकट में भयमुक्त समाज के लिए कार्य कर सकते हैं।
इस अवसर पर यूथ रेडक्रास के कोर्डिनेटर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रास यूनिट व उनके कार्यो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रास कुवि की सभी बिल्डिंगों में आटोमेटिक सेनिटाईजर स्थापित करने जा रहा है। यूथ रेडक्रास द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को निशुल्क भोजन भी मुहैया करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने स्वयंसेवकों को 200 मास्क वितरित करने के लिए भेंट किए।
इस अवसर पर यूथ रेडक्रास इंचार्ज डॉ. रमेश कुमार, प्रोग्राम कांउसलर डॉ. निरूपमा भट्टी, विजय कुमार, कुवि के यूथ रेडक्रास फील्ड कोर्डिनेटर राजेन्द्र सैनी, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਮੋਗਾ ਨੂੰ ਕਦੌ ਨਸੀਬ ਹੋਵੇਗਾ ਮੇਯਰ : ਨਵਦੀਪ ਸੰਘਾ

Sat May 8 , 2021
👉ਮੇਯਰ ਦਾ ਤਾਜ ਅਪਣੇ ਸਿਰ ਸਜਦਾ ਦੇਖ ਦੇਖ : ਸੁਫਨੇ ਵੀ ਹੋ ਰਹੇ ਝੂਠੇ 👉ਮੇਯਰ ਦਾ ਤਾਜ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਲਈ ਅਰਦਾਸਾਂ ਕਰ ਕਰ ਅੱਕੇ ਤੇ ਥੱਕੇ 👉ਮੇਯਰ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਕਿਉ ਹੋ ਰਹੀ ਦੇਰੀ : ਜਨਤਾ ਵੀ ਪੁੱਛ ਰਹੀ ਜਬਾਬ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਜਿਲ੍ਹਾ […]

You May Like

advertisement