कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिया होली का बधाई संदेश

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिया होली का बधाई संदेश।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली होली खेलने का किया आह्वान।

कुरुक्षेत्र, 06 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक सद्भाव एवं सामुदायिक मेलजोल को दर्शाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है इसलिए इस दिन यह त्योहार गीले-शिकवे भुलाकर मिलजुल कर मनाना चाहिए। वे होली के पावन पर्व के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को होली का बधाई संदेश देते हुए बोल रहे थे।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देने के लिए इको फ्रेंडली होली खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी इको फ्रेंडली होली खेले। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली पर सभी हर्बल रंगो का प्रयोग करें, होली के पर्व पर बाजारों में केमिकल युक्त रंग धड़ल्ले से बिकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए केवल हर्बल कलर का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने अपील की कि प्लास्टिक बैग और गुब्बारे इत्यादि का उपयोग करने से बचें। सूखी होली या फूलों की होली खेलें और पानी को बचाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा प्राईड ऑफ़ नेशन अवार्ड-2023 से सम्मानित

Mon Mar 6 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा प्राईड ऑफ़ नेशन अवार्ड-2023 से सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 डा. आशीष अनेजा जनकल्याण की भावना से करते है जरूरतमंद रोगियों का रोगों से निवारण। कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, […]

You May Like

Breaking News

advertisement