बेजुबान पशुओं के भोजन के लिए आगे आई कुरुक्षेत्र की महादेव गौशाला

बेजुबान पशुओं के भोजन के लिए आगे आई कुरुक्षेत्र की महादेव गौशाला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : बाहरी मोहल्ला आज दोपहर बाद महादेव गौशाला के पदाधिकारी श्री नवीन गोयल महासचिव , वी के सिंगला उप प्रधान, सुरेंद्र गोयल प्रधान और पशु चिकित्सक डॉ. रितु चौहान के नेतृत्व में दीदार नगर की गलियों में खाना 50 पैकेट और 35 कटृटे हरा चारा गलियों में घूम घूम कर पशुओं के लिए बाटा गया जो पशु गली में घूम रहे थे उनके आगे उसी समय कट्टा खोल दिया गया गौशाला के कर्मचारी श्री अवतार सिंह मनवीर सिंह और कुलवंत सिंह हमारे साथ रहे , घूम रहे पशुओं ने बड़े चाव से चारा खाया कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के बाद अब बेजुबानों की मदद के लिए श्री महादेव गौशाला समिति आगे आई है। आज शांति नगर दीदार नगर इलाकों में पशुओं के लिए चारा मुहैया कराया गौशाला के प्रधान सुरेंद्र गोयल ने बताया कि जिस भी व्यक्ति को चारे की आवश्यकता है है यदि हम वहां नहीं पहुंच पा रहे सुबह हमें पूर्व सूचना देकर श्री महादेव गौशाला बाहरी मोहल्ला कुरुक्षेत्र से चारा प्राप्त कर सकता है इसके लिए उन्होंने टेलीफोन नंबर भी जारी किए 9416035178
9416036851
साथ-साथ गौ सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
पशु पालकों के सामने बड़ी मुसीबत है खेतों में पानी खड़ा होने की वजह से चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
सुरेंद्र गोयल ने कहा प्राकृतिक आपदा में अपना फर्ज निभा रही है। अनेक संस्थाओं द्वारा लोगों को खाना मुहैया कराया जा रहा है। अब हालातों को देखते हुए श्री महादेव गौशाला बाहरी मोहल्ला ने चारा देने का फैसला लिया गया है। क्योंकि बाढ़ से खेतों में पशुओं के लिए चारा बिल्कुल खत्म हो चुका है। ऐसे में पशु पालकों के लिए बड़ी मुसीबत है। बेजुबान भी भूखे रहते हैं।कल की टीम में भाजपा नेता अशोक रोशा संरक्षक सतीश शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान रविंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष जाएंगे और सोमवार को सी पी गुप्ता संरक्षक के नेतृत्व में टीम जाएगी जिसमें श्री मंगत राम मेहता , संरक्षक के सी रंगा जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में केयू यूथ रेडक्रास टीम के बढ़ते कदम : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Jul 15 , 2023
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में केयू यूथ रेडक्रास टीम के बढ़ते कदम : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बाढ़ के पानी में गंदगी होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा।बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसे जरूरतमंदों लोगों को भोजन के साथ साथ साफ पानी […]

You May Like

advertisement