कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम का हुआ विस्तार,स्थापित हुआ पहला अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

अब ऐसे बुजुर्गों की भी प्रेरणा वृद्धाश्रम के डे केयर सेंटर में होगी सेवा, जिनकी घर में दिन के समय देखभाल करने वाला कोई नहीं।

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरियाणा में ही देश में भी ऐसे वृद्धाश्रम के कारण विशेष पहचान मिलने वाली है जहां बुजुर्गों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को ही लक्ष्य माना गया है। यह प्रेरणा वृद्धाश्रम अपने आप में एक मिसाल बन चुका है। इस प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा के साथ प्रभु को याद करने का स्थान ही नहीं बल्कि देश के शहीद होने वाले जवान का भव्य शहीदी स्मारक भी है। वर्षों से अपनों से दुत्कारे गए तथा घरों से निकाले गए बुजुर्गों की सेवा करते हुए प्रेरणा वृद्धाश्रम का प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान एवं सदस्यों द्वारा अब अति आधुनिक सेवाओं के साथ विस्तार करते हुए दिन में ऐसे बुजुर्गों की सेवा के लिए डे केयर सेंटर स्थापित किया गया है जिन बुजुर्गों की दिन के समय घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आश्रम में मंदिर, ऑडिटोरियम, इनडोर, आउटडोर गेम व भोजन की व्यवस्था के साथ कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। आश्रम के व्यवस्थापकों का दावा है कि यहां आकर हर बुजुर्ग अपने घर को भूल जाता है। प्रेरणा के वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने किसी समय ऐसा सपना देखा था कि कुरुक्षेत्र में ऐसा वृद्धाश्रम हो जिसे देखने के लिए दुनिया आए। जो वृद्ध यहां रहें उन्हें हर सुख सुविधा मिले। संस्था का पहला उद्देश्य सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान है। आश्रम में हरियाली, खुला वातावरण, मंदिर एवं शहीद स्मारक की स्थापना की गई है। प्रेरणा वृद्धाश्रम की स्थापना के बाद अब उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई है जो दिन में घर में मुश्किल महसूस करते हों तो दिन में समय व्यतीत करने के लिए यहां आएं। यहां आकर वृद्ध गेम खेलें अथवा हम उम्र लोगों के साथ समय व्यतीत कर आनंद उठाएं। कला प्रेमी अपनी कला का प्रदर्शन करें अथवा साहित्य में रूचि लें। सिंगला ने बताया कि वृद्धों के डे केयर सेंटर में भोजन पानी व चाय इत्यादि सहित सारी व्यवस्था की जा रही है। नगर में कोई बुजुर्ग आदमी तंग नहीं होनी चाहिए सिंगला ने बताया कि संस्था के सदस्यों का निश्चय था कि किसी प्रकार की सरकारी एवं गैर सरकारी ग्रांट एवं आर्थिक सहायता न ली जाए। सारी व्यवस्था स्वयं के आर्थिक संसाधनों से की जाए। प्रेरणा की अध्यक्षा रेणू खुंगर ने बताया कि लम्बे समय से प्रेरणा वृद्धाश्रम में विस्तार एवं विकास का कार्य चल रहा है। इसमें मंदिर निर्माण किया गया। बुजुर्गों के लिए घरों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। इस में वह बुजुर्ग आएंगे जिनकी दिन में देखभाल करने वाला घर में कोई नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम को फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए जीवंत प्रयास किया गया है। विद्या भारती के डा. रामेन्द्र ने कहाकि जय भगवान सिंगला एवं उनकी टीम के प्रयासों से वृद्धों के लिए डे केयर सेंटर को आधुनिक एवं वास्तविक स्वरूप प्रदान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सिंगला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहाकि अनजान बुजुर्गों की सेवा में जुटे हैं। आशा सिंगला ने कहाकि प्रेरणा वृद्धाश्रम हमेशा समाजसेवा में जुटा है। कुरुक्षेत्र में बुजुर्गों के लिए पहला डे केयर सेंटर स्थापित किया गया है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के विस्तार कार्यों का अवलोकन करते हुए पदाधिकारी एवं सदस्य। मंदिर में पूजा अर्चना करते तथा शहीदी स्मारक पर पदाधिकारी एवं सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों और महिलाओं का हमेशा सम्मान होगा : आरती राजपूत

Tue Jul 6 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 चंडीगढ़ :- गुरुओं ,पीरों फकीरों व शहीदों की धरती पँजाब में किसी भी महिला व बच्चो का शोषण बर्दाश नही होगा । यह बात अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर पंजाब की महासचिव आरती राजपूत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही […]

You May Like

advertisement