श्री मार्कंडेश्वर मंदिर में हुआ कूष्माण्डा स्वरूप का पूजन

श्री मार्कंडेश्वर मंदिर में हुआ कूष्माण्डा स्वरूप का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप आदिशक्ति है : महंत जगन्नाथ पुरी।  
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में मां भगवती की अखंड ज्योति पर हुई पूजा।
 
कुरुक्षेत्र, 25 मार्च : चैत्र नवरात्रों के चलते मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर अखंड पूजन चल रहा है। मां भगवती की अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप के रूप मां कूष्मांडा की पूजा और अर्चना की जाती है। माना जाता है कि सृष्टि की उत्पत्ति से पूर्व जब चारों ओर अंधकार था और कोई भी जीव जंतु नहीं था तो मां दुर्गा ने इस अंड यानी ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण उन्हें कूष्मांडा कहा जाता है। सृष्टि की उत्पत्ति करने के कारण इन्हें आदिशक्ति नाम से भी अभिहित किया जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी राघवानंद, अमित गोयत ए.एस.आई., रजनी गोयत, अनिरुद्ध गोयत, वंशिका, बलजीत, अनिल मेघा माजरा, मा. मामराज मंगला, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, मंजीत कौर, सुखवंत कौर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
नवरात्र महोत्सव पूजन के अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन

Sat Mar 25 , 2023
जयराम विद्यापीठ में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मां दूर्गा के विभिन्न स्वरूपों का हुआ पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान से होता है दुश्मनों का विनाश : आचार्य लेखवार। कुरुक्षेत्र, 25 मार्च : देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement