कुसुम चौधरी बनी सर्व खाप महिला महापंचायत थानेसर हल्के की अध्यक्ष।

कुसुम चौधरी बनी सर्व खाप महिला महापंचायत थानेसर हल्के की अध्यक्ष।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

शालू रानी बनी उपाध्यक्ष।

कुरुक्षेत्र :- सर्वखाप महिला महापंचायत का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उसी कड़ी में थानेसर हलके की जिम्मेदारी कुसुम चौधरी को दी गई है जबकि शालू रानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि
कमलेश रानी,रानी देवी,मधु सिंह,सीमा रानी, गीता रानी, कविता देवी, वंदना रानी,नीतू रानी, किरण देवी, डिंपल रानी, बलविंदर कौर, सुमन देवी, सिम्मी रानी, मोनू रानी, मनीषा देवी, सरोज देवी, सरिता देवी, नीलू रानी, सुरजीत रानी आदि महिलाओं को संगठन में शामिल किया गया है। यह घोषणा सर्व जातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया के द्वारा चट्ठा कॉलोनी कुरुक्षेत्र में सर्व खाप महिला महापंचायत में की गई। डॉ. संतोष दहिया लगातार सर्व खाप महिला महापंचायत के संगठन का विस्तार कर रही हैं उनके द्वारा अब तक उत्तराखंड, झारखंड प्रदेश के संगठन की घोषणा की जा चुकी है। वही हरियाणा में यमुनानगर ,जगाधरी, नारायणगढ़, कुरुक्षेत्र, थानेसर ,करनाल, करनाल जिला घरौंडा, पुंडरी, कैथल, रोहतक आदि जिलों और हलकों में भी इस संगठन को विस्तार दे चुकी हैं। डॉ. संतोष दहिया का मानना है कि महिलाओं के पास ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं था जिस पर वह अपनी तकलीफ और दुख दर्द बांट सके और उस दुख दर्द से उन्हें छुटकारा दिलाया जा सके। लोक डाउन वे घरों में कैद महिलाओं को मानसिक पीड़ा से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया गया जिसके तहत लगातार महिलाएं संगठन के साथ जुड़ती चली गई और अब इस संगठन ने एक विशाल स्वरूप कायम किया है। डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि यह संगठन पूरे देश में बन रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह संगठन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस संगठन में जुड़ने के लिए महिलाएं उत्साहित है और लगातार महिलाएं जुड़ रही हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविन्दानंद आश्रम में मासिक संक्रांति भण्डारा आयोजित।

Fri Feb 12 , 2021
पिहोवा के गोविन्दानंद आश्रम में मासिक संक्रांति भण्डारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने संक्रान्ति पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। पिहोवा :- राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद संत प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष एवं श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement