कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. बंसी लाल के आकस्मिक निधन पर किया शोक व्यक्त

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में सेवारत प्राध्यापक एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में लगभग पिछले 20 वर्षों से सेवा देने वाले पूर्व प्राध्यापक डॉ. बंसीलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बंसीलाल का आकस्मिक निधन अत्यन्त कष्टप्रद है। सदैव सक्रिय, कर्मनिष्ठ और भारतीय जीवन मूल्यों के सजग प्रहरी डॉ. बंसीलाल ने अपनी अनूठी कार्यशैली, समर्पण एवं जीवन पद्धति से समाज व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महनीय प्रतिष्ठा प्राप्त की। उनकी निरंतर मेहनत व लगन से उन्होंने जन संचार विभाग की उन्नति में योगदान दिया। छात्रों एवं मित्रों के बीच भी वो अत्यन्त लोकप्रिय थे। उनका आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। दयामय ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपना सान्निध्य प्रदान करें और परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय स्टेट बैंक के 66 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

Sat Jul 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 3 जुलाई :- भारतीय स्टेट बैंक कुरुक्षेत्र शाखा के क्षेत्रिय प्रबंधक रण सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसबीआई कुरुक्षेत्र द्वारा भारतीय स्टेट बैंक […]

You May Like

advertisement