कुवि हर साल आयोजित किया करेगा रोहित सरदाना मेमोरियल व्याख्यान एवं अवार्ड समारोह

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के क्षेत्र को नई दिशा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सीनेट हॉल में ‘रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान एवं मेमोरियल अवार्ड 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एक युवा पत्रकार को 21 हजार रुपये का राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “पत्रकारिताः अवसर और चुनौतियां” रखा गया है, जिसके माध्यम से बदलते मीडिया परिदृश्य, डिजिटल दौर की चुनौतियों और जिम्मेदार पत्रकारिता पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।
मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश भटनागर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विद्या भारती) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय नड्डा (संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), डॉ. अमित आर्य तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के तहत श्रीलंका की सुमाणिमी रत्नायका भी शामिल होंगी, जिससे आयोजन को वैश्विक दृष्टिकोण मिलेगा।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन और जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है, जबकि सहयोग विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद का रहेगा।
प्रो. पूनिया ने कहा कि यह पहल न केवल रोहित सरदाना की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदार, निष्पक्ष और जागरूक पत्रकारिता के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक सार्थक कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और मीडिया से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement