कुवि के पूर्व छात्र पंडित (डॉ.) हरविंदर शर्मा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2023 से हुए सम्मानित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग के पूर्व छात्र पंडित (डॉ.) हरविंदर शर्मा को संगीत के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. हरविंदर शर्मा व संगीत एवं नृत्य विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. आरती श्योकंद, प्रो. शुचिस्मिता सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व छात्र शैक्षणिक संस्थान की विशिष्ट पहचान होते हैं जिससे वह संस्थान गौरवान्वित होता है। पुरातन छात्रों के सहयोग से हम मिलकर विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास में निरन्तर योगदान कर सकते हैं।
पंडित (डॉ.) हरविंदर शर्मा ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र होने पर सम्मान महसूस करते हैं क्योंकि उन्होंने संगीत और नृत्य विभाग से पीएचडी की है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज की महिलाएं राजनीति, शिक्षा, खेलकूद, सैन्य व प्रशासनिक क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में आगेः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Mar 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि के विधि संस्थान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। कुरुक्षेत्र 1 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों व महिलाओं के प्रति विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement