लखपति पखवाड़ा सर्वे अभियान प्रारंभ, चार चरणों में होगा क्रियान्वयन

कोण्डागांव, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के निर्देशानुसार तथा श्री विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के मार्गदर्शन में जिले में 20 अप्रैल 2026 से लखपति पखवाड़ा सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान चार चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूहों से जुड़े सभी परिवारों को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए ‘लखपति’ बनाना है। अभियान के अंतर्गत ऐसे समूह सदस्यों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने अब तक ऋण नहीं लिया है या किसी कारणवश वंचित रह गए हैं। साथ ही, पूर्व में ऋण ले चुके और पुनः आजीविका गतिविधि प्रारंभ करने के इच्छुक सदस्यों को भी शामिल किया जा रहा है।

लखपति पखवाड़ा का प्रथम चरण 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है, जिसमें पात्र समूह सदस्यों का सर्वे एवं चिन्हांकन किया जा रहा है तथा उनकी आवश्यक मांग राशि की जानकारी एकत्रित की जा रही है। द्वितीय चरण 01 मई से 10 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें एकत्रित मांग के आधार पर संकुल स्तरीय संगठन द्वारा मूल्यांकन कर उपलब्ध राशि के अनुसार ग्राम संगठनों को निधि प्रदाय की जाएगी। तृतीय चरण 11 मई से 15 मई 2026 तक निर्धारित है, जिसमें संकुल स्तरीय संगठन से प्राप्त राशि ग्राम संगठन के माध्यम से समूहों को वितरित की जाएगी। इसके पश्चात अंतिम एवं चतुर्थ चरण 16 मई से 20 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें समूहों को प्राप्त राशि उनके सदस्यों को आजीविका गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सर्वे अभियान संगठन द्वारा एक व्यापक जन-अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्रामपुरी में बाल विवाह पर लगाया गया रोक

Wed Apr 29 , 2026
कोण्डागांव, 28 अप्रैल 2026/ जिले के केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत विश्रामपुरी में तय बाल विवाह होने की सूचना सोशल मीडिया एवं विभागीय सूचना प्राप्त होने पर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल द्वारा दिनांक 28.04.2026 को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि […]

You May Like

advertisement