अयोध्या:चोरों के हौसले बुलंद, लैपटॉप प्रिंटर सहित हुई लाखों की चोरी

चोरों के हौसले बुलंद, लैपटॉप प्रिंटर सहित हुई लाखों की चोरी
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या/ बीकापुर

बीकापुर चोरों के हौसले बुलंद। ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई चोरी।दीवाल से पटरा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर समेत लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ। मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली के बिलारी माफी चौराहे पर स्थित मनोज कुमार मिश्र पुत्र विमल कुमार मिश्र निवासी भिखीसराय की बैंकिंग सेवा केन्द्र शाखा (बैंक ऑफ बड़ौदा) ग्राहक सेवा केंद्र है। जिसमें रखा प्रिंटर, कंप्यूटर व एक लाख तीस हजार (130000) नगदी रखा हुआ था। सोमवार शाम 7 बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद करके अपने घर चला गया। सुबह 10 बजे वापस आने पर जब शटर का ताला खोलकर अंदर देखा तो उसमें रखा सारा सामान गायब था। तो सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंचे UP 32 DG 4384 प्रभारी आशुतोष सिंह घटना की जानकारी सूचना कोतवाली बीकापुर दी मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक पंकज सरोज ने जांच पड़ताल की। इस मौके पर कांस्टेबल सचिन सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या :समाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक श्रीवास्तव को पार्टी ने किया निष्कासित

Thu Sep 30 , 2021
अयोध्यासमाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से अशोक श्रीवास्तव को पार्टी ने किया निष्कासितमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याराष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी संतोष सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी जनता पार्टी चंद शेखर नंबर 2 समस्त प्रदेश अध्यक्ष नंबर 3 भारत निर्वाचन आयोग को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित […]

You May Like

advertisement