लालगंज : आचार्यों को समय की आवश्यकता के अनुसार अपनी शिक्षण विधि में परिवर्तन करने की आवश्यकता – रामय जी

लालगंज आजमगढ़, जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति आजमगढ़ द्वारा संचालित आजमगढ़ जिले से समस्त शिशु मंदिरों के आचार्यों का आचार्य विकास वर्ग ,सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी पर प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता जन शिक्षा समिति के प्रांत संगठन मंत्री रामय जी थे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर कार्यक्रम का बिधिवत शुभारंभ किया। रामय जी ने कहा कि सभी आचार्यों को समय की आवश्यकता के अनुसार अपनी शिक्षण विधि में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। इक्कीसवीं शदी में भारत ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक परिवर्तनकारी निर्णय लिया है। नई शिक्षा नीति लागू होने वाली है। नई शिक्षा नीति लागू होने से युगांतर कारी परिवर्तन होंगे। इस अवसर पर जन शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण मिश्र, प्रदेश निरीक्षक जिया लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद अष्ठाना ,जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, राम जतन यादव,प्रधानाचार्य अंशदार यादव, बैजनाथ सिंह, प्रदीप, झिनकू राम, अनिल आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध नारायण मिश्र ने तथा संचालन रामजतन यादव ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा कंप्रेहेंसिव स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Sat Aug 27 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : देश की अग्रणी समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में कराई जा रही प्रतियोगिताओं के क्रम में शनिवार को सहारा कंप्रेहेंसिव स्कूल , कुरुक्षेत्र में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement