ललिता सिंह बनी सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत बिहार की प्रदेश अध्यक्ष।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- ललिता सिंह को सर्व सम्मति से सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए कही। डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि संगठन देशभर में महिलाओं को एक मंच देने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है और महिलाएं इस संगठन से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि अभी तक महिलाओं के लिए ऐसा कोई मंच नहीं था जहां महिलाएं अपने मन की बात कर सके और अपने सर्वांगीण विकास के लिए चर्चा कर सकें। डॉ. संतोष दहिया ने बताया कि काफी समय से ललिता सिंह बिहार में अच्छा काम कर रही हैं। इसलिए संगठन की तरफ से उन्हें बिहार की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। पिछले दिनों सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की तरफ से किसानों को समर्थन देने के लिए भी बिहार से चलकर कुरुक्षेत्र पहुंची थी। उन्होंने कहा कि इस संगठन के साथ हर उस महिला को जोड़ा जाएगा जो महिला समाज में रहकर समाज के लिए कुछ काम करना चाहती हैं। सभी महिलाओं को संगठित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा । हम महिलाओं को शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं जिसमें महिलाओं का लगातार सहयोग मिल रहा है। डॉ. संतोष दहिया ने ललिता सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में संगठन के साथ जुड़कर वे और भी अच्छा काम करेंगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी अवनी गुप्ता ने दिया मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्रि भंडारा।

Sat Apr 17 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य प7 प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का रखा विशेष ध्यान फल और फलाहार भी साथ रहा।अनवी गुप्ता पर है माँ अन्नपूर्णा का विशेष आशीर्वाद। कुरूक्षेत्र, 17 अप्रैल : – मां सती के शक्तिपीठों में से एक कुरूक्षेत्र के शक्तिपीठ श्री देवी कूप भद्रकाली […]

You May Like

advertisement