लालकुआं: होलिका दहन,

स्लग, होलिका दहन

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआ

, लालकुआ रंगों के पर्व होली को लेकर जिले भर में उल्लास का माहौल है बृहस्पतिवार की शाम शुभ महूर्त में होलिका दहन किया गया गन्ना और गेहूं की बालियों से पूजन किया गया और सुख, समृद्धि व ऐश्वर्य की कामना की गई। इस बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।
बताते चलें कि बृहस्पतिवार की देर रात लोगों का उत्साह देखते ही बना नगर के सभी मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका सजाई गई वही धार्मिक अनुष्ठान के साथ लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। वहीं कई लोगों ने होलिका दहन से पहले होलिका स्थल पर पहुंच कर पूजा-अर्चना कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की वही जगह-जगह होलिका दहन स्थल को मोहल्लेवासियों ने फूलों व आकर्षक ढंग से सजाया था। साथ ही होलिका दहन के दौरान लोगों ने होलिका में गन्ना भून कर एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी।

वीओ–इधर होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गश्त की इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि सभी लोग होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं। किसी तरह का हुड़दंग न करें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी शराब पीकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

बाईट, संजय कुमार कोतवाल।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: विधि-विधान के साथ होलिका दहन

Fri Mar 18 , 2022
विधि-विधान के साथ होलिका दहन रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन जालौन जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों में गुरूवार की रात्रि 9.8 बजे से लेकर रात्रि 10.18 बजे तक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका का दहन किया गया। इसी […]

You May Like

advertisement