लालकुआं नगर पंचायत चुनाव:यूथ कांग्रेस के नगर महामंत्री सहित 22 लोगों ने बीजेपी किया ज्वाइन, भारी प्रत्याशी का होगा विरोध

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव:यूथ कांग्रेस के नगर महामंत्री सहित 22 लोगों ने बीजेपी किया ज्वाइन, भारी प्रत्याशी का होगा विरोध
जफर अंसारी

लालकुआं: लालकुआं नगर पंचायत का चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है. भारतीय जनता पार्टी अपने कुनबे को लगातार बढ़ाते हुए आज 22 लोगों को भाजपा ज्वाइन कर है. कांग्रेस से लगातार टूट कर लोगों के आने के बाद से कांग्रेस पार्टी में जहां भदगड़ की स्थिति बन गई है. इसी के तहत लाल कुआं यूथ कांग्रेस के नगर महामंत्री जितेंद्र पाल सहित 22 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है. लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह ने सभी को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर फूल मालाओं से स्वागत किया.
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर नगर के युवा है जो पिछले से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे थे. ज्वाइन करने वाले सभी युवाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा जॉइन किया है. भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी लोगों ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इस समय पूरी तरह से खराब हो चुकी है पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है. लाल कुआं की कांग्रेस पार्टी एक विशेष उद्योगपति की पार्टी बनकर रह गई है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में अब चुनाव प्रचार कर उनके लिए वोट मांगेंगे. भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के समर्थन में आज लाल कुआं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कई वार्डो नुक्कड़ जनसभा की जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए इस दौरान डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और निश्चित ही लालकुआं का विकास होगा. उन्होंने कहा कि एक पार्टी ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद की पार्टी बनकर रह गई है और एक पार्टी बाहर से लेकर अपने प्रत्याशी उतार कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है.बाहरी प्रत्याशी को सातों वार्ड का नाम तक पता नहीं है.लाल कुआं के लोगों ने बाहरी प्रत्याशी को कभी देखा नहीं है ऐसे में इस बार लाल कुआं की जनता प्रेम पंडित को भारी बहुमत के साथ जीताने जा रही है.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खटीमा: रमेश चंद्र जोशी ने जनसंपर्क किया,मनोज वाधवा

Sat Jan 18 , 2025
खटीमा: रमेश चंद्र जोशी ने जनसंपर्क किया,मनोज वाधवाआज खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी ने अल्केमिस्ट रोड बग्गा कॉलोनी राजीव नगर भट्टा ऊंची महुआत पूर्णागिरी मंदिर थारू कॉलोनी पॉलिप्लेक्स के पीछे अधिक कॉलोनी में घर-घर जाकर एवं लोकल स्वभाव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के […]

You May Like

advertisement