लालकुआं अपडेट: ट्रांसपोर्ट व्यासी दिलीप गुप्ता का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया,

रिपोर्टर जफर अंसारी
लालकुआ नगर के व्यापारी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसाई दिलीप गुप्ता का अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। सोमवार की प्रातः पता चला कि उनके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी एवं नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसाई दिलीप गुप्ता 48 वर्ष के प्रातः छाती एवं पेट में तेज दर्द एवं उल्टी की शिकायत हुई जिन्हें तुरंत ही हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दोपहर बाद दम तोड़ दिया। जैसे ही यह खबर लालकुआं वासियों को मिली तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिलीप गुप्ता अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमें तीन बेटे, पत्नी प्रीति गुप्ता को छोड़ के गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, इंदर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन कुमार चौहान, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, नंदन राणा, दिनेश लोहनी, रवि अनेजा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: इंदिरा हरदेष की प्रथम पुण्यतिथि,

Mon Jun 13 , 2022
स्लग – इंदिरा की प्रथम पुण्यतिथिरिपोर्ट – जफर अंसारीस्थान – हल्द्वानी एंकर- उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय डॉ इंदिरा ह्रदयेश की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक कौशल […]

You May Like

Breaking News

advertisement