महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ग्रेट निकोबार की भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण मुहिम के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की ग्रेट निकोबार की भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण मुहिम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई चलाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान वार्ड 21 वीर भट्टी तपेश्वर नाथ मंदिर के पास, सुभाष नगर में वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र बाबू के आवास पर आयोजित किया गया। अभियान में क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ग्रेट निकोबार के जंगलों एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान के दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार देश के साधनों और संसाधनों को अपने पूंजीपति मित्रों के हित में सौंपने का कार्य कर रही है, जो देश और जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसी नीतियों को कभी माफ नहीं करेगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को चुना था, उस पर खरा उतरने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि आज देश में किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, छात्र भविष्य को लेकर चिंतित हैं और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है, लेकिन सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, इसके बावजूद सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करने में लगी हुई है।
जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की प्राकृतिक धरोहरों, पर्यावरण एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। ग्रेट निकोबार के जंगलों और वहां के पारिस्थितिक संतुलन को बचाने के लिए चलाया जा रहा यह हस्ताक्षर अभियान जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। तथा इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से एकत्रित हस्ताक्षरों को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत अग्रेषित किया जाएगा। मुख्यरूप से उपासना लॉयल, जितेंद्र बाबू,मनोज कुमार घोष, इंजीनियर जीशान अफरीदी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव,सुरेश दिवाकर, प्रवीण मिश्रा, डॉ सरताज हुसैन, मोहम्मद शाहिद खान, तीर्थ मधुकर, उल्फत सिंह कठेरिया, सफदर अली बुखारी,विकास भारती, आशीष रुस्तम, रॉबर्ट मशी, देवदास चौहान,कैलाश गोस्वामी, विनोद दयाल, चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, गौरंग देव,विनय कुमार, काशी भाई, छाया रानी, बीना मसी एवं शबनम मलिक आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो क्षेत्राधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह किया गया आयोजित

Sun Jun 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जनपद में कार्यरत गौरव सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध/आंकिक एवं हर्ष मोदी, क्षेत्राधिकारी यातायात के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानांतरित दोनों अधिकारियों के जनपद में दिए गए उनके योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं […]

You May Like

advertisement