भू-माफिया कृष्ण चन्द्र राय उर्फ के सी राय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में फर्जी नक्शा-नजरी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया कृष्णचन्द्र राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अब तक अलग-अलग मामलों में करीब 2 करोड़ 87 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रूद्रान्श राय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पूर्व परिचित कृष्णचन्द्र राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, जो जमीन खरीद-फरोख्त और दलाली का काम करता है, मई 2023 में कोडर अजमतपुर स्थित जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने बार-बार संपर्क कर जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया और कथित जमीन मालिकों से मिलवाकर भरोसा दिलाया कि जमीन का एग्रीमेंट कर दिया जाएगा तथा भुगतान किस्तों में लिया जाएगा।
वादी के अनुसार, आरोपी कृष्णचन्द्र राय, उसकी पत्नी रेनू राय, पुत्र संगम राय और अन्य साथियों ने कोडर अजमतपुर में करीब 10 बिस्वा जमीन दिखाते हुए उसे विवाद-मुक्त बताया और 10 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से सौदा तय किया। इसके बाद पैसों की तत्काल जरूरत बताकर वादी से विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से 33 लाख 30 हजार रुपये अग्रिम ले लिए गए।
बाद में कुछ लोगों द्वारा आंशिक रूप से जमीन का एग्रीमेंट किया गया, लेकिन अन्य कथित मालिकों ने न तो एग्रीमेंट किया और न ही जमीन पर कब्जा दिया। बार-बार टालमटोल होने पर वादी को संदेह हुआ। स्थानीय स्तर पर जानकारी करने पर पता चला कि दिखाई गई अधिकतर जमीन बंजर है और कई गाटा संख्या उस स्थान से संबंधित ही नहीं हैं।
सीओ नगर शुभम तोदी ने बताया कि आरोपियों ने राजस्व अभिलेखों का फर्जी नक्शा-नजरी तैयार कर उस पर राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर लगाकर वादी को दिखाया और उसी आधार पर एग्रीमेंट कराया। जब वादी ने 21 फरवरी 2026 को अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
इस मामले में कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि कृष्णचन्द्र राय एक शातिर अपराधी है जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता रहा है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को अजमतपुर कोडर क्षेत्र से आरोपी कृष्णचन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन के फर्जी एग्रीमेंट और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों से बड़ी रकम ठगने की बात स्वीकार की है।
सीओ नगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में अब तक सामने आया है कि आरोपी और उसके गिरोह ने अलग-अलग मामलों में करीब 2 करोड़ 87 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. सविता शर्मा को मिला ‘ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड’

Mon Mar 9 , 2026
डॉ. सविता शर्मा को मिला ‘ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड’ पलवल, प्रमोद कौशिक 8 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की अध्यक्ष डॉ. सविता शर्मा को ‘ग्लोबल वुमेन आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड शिक्षा और कौशल विकास के […]

You May Like

advertisement