उत्तराखंड में अगले महीने जमीन खरीदना होगा मंहगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी हो सकती है

उत्तराखंड में अगले महीने जमीन खरीदना होगा मंहगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी हो सकती है,

सागर मलिक

प्रतिशत तक बढ़ेंगे नए सर्किल रेट, दो वर्ष से अधिक समय बाद हो रही है वृद्धि 2832 सेक्टर में होगा संशोधन, सरकार एक सप्ताह में जारी कर सकती है अधिसूचना

Uttarakhand Circle Rate: प्रदेश में आगामी एक मई से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। दो वर्ष और ढाई माह बाद नए सर्किल रेट में औसत 26 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। इस संबंध में प्रस्ताव को उच्चानुमोदन मिल चुका है। एक सप्ताह में इस संबंध में अधिसूचना जारी हो सकती है। पूरे प्रदेश में लगभग 2832 सेक्टर में सर्किल रेट संशोधित होंगे।

उत्तराखंड स्टांप (संपत्ति मूल्यांकन) नियमावली, 2015 के अनुसार सर्किल रेट प्रति वर्ष बढ़ाए जाने हैं। इससे पहले 16 फरवरी, 2023 को प्रदेश में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। तब भी कोरोना संकट के कारण लगभग तीन वर्ष बाद सर्किल रेट में वृद्धि की गई थी। अब भी दो वर्ष और दो माह से अधिक समय बाद सर्किल रेट में संशोधन किया जाएगा।

जिलों से सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव स्टांप एवं निबंधन विभाग को भेजे गए थे। स्टांप एवं निबंधन महानिरीक्षक के स्तर पर इन सर्किल रेट का परीक्षण किया गया। इसके बाद शासन स्तर पर कई बैठकों में इस संबंध में जिलों से प्राप्त प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। शासन की ओर से प्रस्तावों में इंगित की गई कमियों को जिलों के स्तर से दूर किया गया। इसके बाद जिलों से भेजे गए प्रस्ताव को अब उच्चानुमोदन मिल चुका है

यह तय किया गया है कि सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष नहीं रखा जाएगा। वित्त सचिव के स्तर पर गठित समिति इस संबंध में निर्णय ले सकेगी। नए सर्किल रेट के निर्धारण में सरकार ने दो वर्षों की औसत वृद्धि का आकलन किया है। प्रतिवर्ष बढ़ रही महंगाई और आर्थिक वृद्धि दर के दृष्टिगत माना जा रहा है कि लगभग 26 प्रतिशत की औसत वृद्धि सर्किल रेट में होगी। यद्यपि, पूरे प्रदेश में 2832 सेक्टर में शून्य से 200 प्रतिशत तक भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की कसरत की गई है।

वर्ष 2023 में बढ़ाए गए थे सर्किल रेट
सरकार ने वर्ष 2023 में सर्किल रेट बढ़ाए थे। तीन वर्षों की औसत वृद्धि का आकलन करते हुए सर्किल रेट में औसतन 33.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। नैनीताल जिले में माल रोड में सर्वाधिक एक लाख रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट तय किया गया था, जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिलों में सर्किल रेट में सर्वाधिक वृद्धि हुई थी।

इस बार भी नए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग, केंद्र व राज्य की बड़ी परियोजना से जुड़े स्थलों के साथ ही तेजी से विकसित हो रहीं नई आवासीय कालोनी और इनके आसपास के क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। संपर्क करने पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि एक मई से प्रदेश में नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: छात्र संघ उद्घाटन समारोह में गढ़वाल विवि पहुंचे सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे

Sat Apr 19 , 2025
सागर मलिक *छात्रसंघ उदघाटन समारोह में शामिल होने सीएम धामी गढ़वाल विवि पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर […]

You May Like

advertisement