समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में राज्य शासन के निर्देशानुसार यदि पूर्व से पंजीकृत किसान द्वारा कोई संशोधन हेतु 30 सितंबर 2023 तक आवेदन, समिति में प्रस्तुत नही किया जाता है तो समिति द्वारा पूर्व वर्ष के कृषकों की जानकारी खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान हेतु कैरी फारवर्ड किया जा सकेगा। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन उपरोक्त अवधि 30 सितंबर 2023 में वृद्धि करते हुए 15 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। ताकि खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान पंजीयन हेतु कैरी फारवर्ड की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 -

Fri Oct 6 , 2023
जिले में संचालित सर्व प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक 06 अक्टूबर को Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement