खेल अलंकरण सम्मान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून

बलरामपुर 17 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रतिवर्ष खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। खेल अलंकरण सम्मान में शहीद राजीव पाण्डे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि एवं डाइट मनी के लिए खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन 26 जून 2025 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर या जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलरामपुर में सीधे जमा कर सकते हैं। यह पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए दिया जायेगा। खिलाड़ियों को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना पड़ेगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए सीनियर वर्ग के खिलाड़ी जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चौम्पियनशिप छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने के लिए विचार किया जाए उन्हंे शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है।
इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए रूपये 03 लाख. शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, शहीद पंकज विक्रम सम्मान व शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 25-25 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है उन्हें सीनियर वर्ग में 02 लाख रुपये एवं जूनियर वर्ग में 01 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है उन्हें सीनियर वर्ग में 05 लाख रुपये तथा जूनियर वर्ग में 03 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर प्रदान किया जायेगा।
इसी प्रकार खेल वृत्ती (डाइट मनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया हो, खेल वृति के लिए आवेदन कर सकेंगे। खेल वृत्ति के लिए अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 18 जून को शिविर आयोजित

Tue Jun 17 , 2025
बलरामपुर 17 जून 2025/ जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत यादव ने बताया है कि जिले के 2019 से पहले के पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगवाने हेतु फॉर्म भरने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 18 जून 2025 को जिला परिवहन कार्यालय बलरामपुर, तहसील कार्यालय शंकरगढ़, तहसील कार्यालय रामानुजगंज एवं तहसील […]

You May Like

advertisement