गत दिवस देर रात युवक कमरे में छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव बल्लियां पश्चिमी में बुधवार देर रात एक युवक ने कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।युवक घर में अकेला था। शराब का आदि था।मौके से शराब के क्वार्टर पुलिस ने बरामद किए है।
पुलिस के मुताबिक गांव बल्लियां पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार ने बुधवार देर रात कमरे की छत के छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता का आठ साल पहले निधन हो गया है।उसकी मां 15 साल पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई है।उसका भाई पंकज लुधियाना में रहता है।उसकी वहन मामा के घर रहती है।घर में कोई परिजन नहीं होने के कारण ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार की अगुवाई में पहुंची फोर्स ने उसके शब को फांसी से उतारकर शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।कमरा अंदर से बंद नहीं था।फील्ड यूनिट की टीम ने भी जांच पड़ताल की है।घटना स्थल से पुलिस को दो शराब क्वार्टर मिले है।मामला संदिग्ध लग रहा है।अगर उसे फांसी ही लगानी थी।तो उसने कमरा अंदर से क्यों बंद नहीं किया।शराबी था लेकिन क्वार्टर शराब से भरे हुए मिले है।लेकिन सूचना पर लुधियाना से पहुंचा उसका भाई पंकज किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहा है।उसने बताया सुनील कुमार भी बाहर रहता था।टॉवर पर काम करता था।वह 5 दिन पहले ही आया था।फिलहाल पुलिस ने शब पोस्टमार्टम को भेजं दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का किया गया घेराव

Fri Nov 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली/लखनऊ : युवा कांग्रेस पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में आज लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया गया।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा […]

You May Like

advertisement